2025-12-16 08:57 PM Alok Sharma
थाने के तिराहे पर चाय-बीड़ी के खोखे में आग, हजारों का सामान जलकर राख, एक व्यक्ति पर आरोप
आंवला । तहसील और कोतवाली आंवला को जाने वाले तिराहे पर स्थित एक चाय-बीड़ी के खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की इस घटना में खोखे में रखा गैस सिलेंडर, भगौना, तंबाकू, बीड़ी समेत हजारों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। पीड़ित ने एक व्यक्ति पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
थाना आंवला क्षेत्र के ग्राम उरला निवासी प्रेमपाल गिरि ने मंगलवार को पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह तहसील तिराहे पर अपना चाय-बीड़ी का खोखा चलाते हैं। बीती शाम वह खोखा बंद कर अपने गांव उरला चले गए थे। सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनका खोखा जल गया है। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
प्रेमपाल गिरि का आरोप है कि आंवला की नई बस्ती कच्चा कटरा निवासी एक व्यक्ति ने उनके खोखे में आग लगाई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने उसी व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति संगीन अपराधों में लिप्त है और इसी कारण उनसे रंजिश मानता है।
पीड़ित के अनुसार, बीती मध्य रात्रि के बाद आरोपी ने खोखे में आग लगा दी, जिससे खोखा और उसमें रखा हजारों रुपये का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। प्रेमपाल गिरि ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Related
Nearby
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
थाने के तिराहे पर चाय-बीड़ी के खोखे में आग, हजारों का सामान जलकर राख, एक व्यक्ति पर आरोप आंवला । तहसील और कोतवाली आंवला को जाने वाले तिराहे पर स्थित एक चाय-बीड़ी के खोखे में संदिग Read more...
पत्नी की मौत पर युवक का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग आंवला। क्षेत्र में बेखौफ ढंग से खुल रहे फर्जी व बिना मानकों वाले अस्पताल एक बार फिर सवालों के Read more...
आंवला में तीन दिन पूर्व हुए गौकशी प्रकरण का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक फरार । आंवला। तीन दिन पूर्व रामनगर रोड स्थित ग्राम चंपतपुर के खेतों में मिले गौवंशीय अ Read more...
Latest