2025-12-09 05:36 PM Alok Sharma
पत्नी की मौत पर युवक का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग
आंवला। क्षेत्र में बेखौफ ढंग से खुल रहे फर्जी व बिना मानकों वाले अस्पताल एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसे अस्पताल कुकुरमुत्तों की तरह पनपते जा रहे हैं, जिन पर कार्रवाई अक्सर किसी बड़ी घटना के बाद ही होती है, वह भी सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रह जाती है। इसी अव्यवस्था के बीच नगर के मोहल्ला भुर्जी टोला निवासी राहुल पुत्र जगदीश ने अपनी पत्नी सोनी की मौत के मामले में अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसडीएम से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित राहुल द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर स्टेशन रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि 8 दिसंबर 2025 को तबीयत बिगड़ने के बावजूद डॉक्टरों और स्टाफ ने समय पर इलाज नहीं दिया। राहुल का कहना है कि वह बार-बार चिकित्सकों से मदद मांगता रहा, लेकिन न तो डॉक्टर पहुंचे और न ही स्टाफ ने कोई सक्रियता दिखाई।
राहुल का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने न तो उचित इलाज किया और न ही गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा वाले अस्पताल के लिए रेफर किया। शाम को जब उसने पत्नी की हालत को लेकर चिंता जताई तो अस्पताल कर्मियों ने स्थिति सामान्य बताकर उसे आश्वस्त कर दिया, लेकिन रातभर पत्नी की हालत बिगड़ती चली गई।
अंततः सुबह जब राहुल उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गया, तो वहां डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से व्यथित परिजनों में शोक के साथ-साथ आक्रोश भी व्याप्त है।
पीड़ित ने एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक आंवला से मामले की निष्पक्ष जांच कर अस्पताल प्रशासन पर कठोर कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी लापरवाही से भविष्य में किसी अन्य परिवार को अपने प्रियजन को न खोना पड़े।
स्थानीय नागरिकों ने भी स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में संचालित अस्पतालों की कड़ी जांच की मांग की है, जिससे मानकों के विपरीत चल रहे अस्पतालों पर अंकुश लगाया जा सके।
Related
Nearby
युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत संवाददाता, आंवला। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से रोककर जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक क Read more...
मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो Read more...
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
Latest