2025-12-17 08:38 PM    Alok Sharma

आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी

आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निवासी राहुल प्रजापति, जो दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं, से ठगों ने करीब 70 हजार रुपये ठग लिए।

पीड़ित राहुल प्रजापति के अनुसार 7 अक्टूबर को उनके पास एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम मयंक सिंह उर्फ मोहित कुमार सिंह बताते हुए खुद को आधार यूआईडी का अधिकारी बताया। आरोपी ने आधार आईडी ठीक कराने का झांसा देकर विभिन्न क्यूआर कोड के माध्यम से उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।

शिकायत में यह भी खुलासा हुआ है कि ठगी करने वाला व्यक्ति और उसका गिरोह फर्जी वेबसाइट्स का संचालन कर रहा था। इन वेबसाइट्स के जरिए आधार धारकों का संवेदनशील बायोमेट्रिक डेटा जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस और केवाईसी विवरण चोरी किए जाने की आशंका जताई गई है।

मामले को गंभीर मानते हुए आंवला कोतवाली में आरोपी मयंक सिंह उर्फ मोहित कुमार सिंह सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने साइबर अपराध, धोखाधड़ी और पहचान की चोरी से संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया है।

आंवला इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और नागरिकों की गोपनीयता के लिए गंभीर खतरा है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

Related

Nearby

image
CRIME
2026-02-26 09:21 AM

युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत संवाददाता, आंवला। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से रोककर जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक क Read more...

image
CRIME
2026-02-07 10:54 PM

मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो Read more...

image
CRIME
2026-02-05 10:06 PM

छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...

image
CRIME
2026-01-22 11:05 PM

जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...

image
CRIME
2026-01-10 08:20 PM

एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...

image
CRIME
2026-01-07 08:48 PM

महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...

image
CRIME
2026-01-04 09:19 PM

दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...

image
CRIME
2025-12-17 08:38 PM

आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...

Latest