2026-01-22 11:05 PM Alok Sharma
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार
आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब जहीर अंसारी उर्फ नन्हे के घर में उसकी पत्नी सीता (37) की फंदे से लटकी लाश मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति जहूर अंसारी को हिरासत में ले लिया है।
मृतका के पिता मुकेश ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सीता की हत्या उसके पति जहूर ने गला दबाकर की है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही जहूर सीता के साथ मारपीट करता था और आए दिन झगड़े होते रहते थे।
परिजनों के अनुसार, जहूर अंसारी पहले से शादीशुदा था और उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। करीब दो वर्ष पूर्व वह इटावा जेल में टंकी निर्माण के कार्य के दौरान राजस्थान के भरतपुर की रहने वाली सीता से संपर्क में आया। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और बाद में सीता अपने तीन बच्चों के साथ जहूर के गांव आकर रहने लगी। एक वर्ष पूर्व जेल से रिहा होने के बाद दोनों ने विवाह किया था।
वहीं जहूर अंसारी का कहना है कि वह कासगंज के ग्राम सिमरा मोची में टंकी निर्माण के कार्य पर गया हुआ था। काम के दौरान फोन पर बात न हो पाने से सीता नाराज हो गई और उसने फोन पर जान देने की बात कही। शाम को घर लौटने पर दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर सीता छत के कुंडे से लटकी हुई मिली, जिसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना ग्राम प्रधान वीरेंद्र शाक्य द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।
इस संबंध में एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Related
Nearby
युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत संवाददाता, आंवला। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से रोककर जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक क Read more...
मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो Read more...
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
Latest