2025-11-30 07:53 PM Alok Sharma
आंवला में तीन दिन पूर्व हुए गौकशी प्रकरण का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक फरार ।
आंवला। तीन दिन पूर्व रामनगर रोड स्थित ग्राम चंपतपुर के खेतों में मिले गौवंशीय अवशेषों से फैले आक्रोश के बीच पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मामला प्रकाश में आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने लापरवाही के चलते पाँच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था तथा प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में टीमों को तत्काल खुलासे में लगा दिया गया था।
शनिवार की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी में शामिल आरोपी पुनः सक्रिय होने की फिराक में हैं। इस पर गश्त कर रही पुलिस टीम ने वजीरगंज से मनौना जाने वाले मार्ग पर रात लगभग 2:30 बजे घेराबंदी कर ली। तभी बाइक से आते दो संदिग्धों ने पुलिस को देखकर रुकने के बजाय फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
मुठभेड़ के दौरान एक गोली लगने से मेहरबान उर्फ लुक्का पुत्र मऊनउद्दीन निवासी निजामपुर पस्तौर थाना बिनावर, बदायूं घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से दबोच लिया। उसका साथी नाज़िम पुत्र छोटे निवासी ग्राम मनौना थाना वाला अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।
गिरफ्तार मेहरबान से पुलिस ने एक 315 बोर का देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक नाल में फंसा कारतूस, एक छुरा, तीन रस्सियां और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पूछताछ में मेहरबान ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी नाज़िम और अन्य लोगों के साथ मिलकर चंपतपुर के खेतों में गौवंशीय पशुओं की कटाई में शामिल था तथा मांस बेचकर अपना गुजारा करता था। उसने यह भी बताया कि पुलिस पर फायरिंग उसके साथी नाज़िम के उकसाने पर की गई थी।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना बिनावर और आंवला में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। फरार आरोपी नाज़िम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस ने कहा कि किसी भी हालत में गौकशी में शामिल अन्य आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे गिरोह का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।
Related
Nearby
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
थाने के तिराहे पर चाय-बीड़ी के खोखे में आग, हजारों का सामान जलकर राख, एक व्यक्ति पर आरोप आंवला । तहसील और कोतवाली आंवला को जाने वाले तिराहे पर स्थित एक चाय-बीड़ी के खोखे में संदिग Read more...
पत्नी की मौत पर युवक का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग आंवला। क्षेत्र में बेखौफ ढंग से खुल रहे फर्जी व बिना मानकों वाले अस्पताल एक बार फिर सवालों के Read more...
आंवला में तीन दिन पूर्व हुए गौकशी प्रकरण का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक फरार । आंवला। तीन दिन पूर्व रामनगर रोड स्थित ग्राम चंपतपुर के खेतों में मिले गौवंशीय अ Read more...
Latest