2025-11-06 08:58 PM Alok Sharma
आंवला-बरेली रोड पर टैंकरों पर अवैध वेल्डिंग का धंधा जारी, हादसे की आशंका बढ़ी — प्रशासन मौन ।
AONLA। आंवला-बरेली रोड पर सड़क किनारे खड़े पेट्रोल और गैस टैंकरों पर खुलेआम अवैध तरीके से वेल्डिंग का काम किया जा रहा है। यह कार्य न केवल सुरक्षा नियमों की खुलेआम अनदेखी है, बल्कि राहगीरों और आसपास के निवासियों के लिए जानलेवा खतरा भी साबित हो सकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले कान्हा गौ शाला के समीप कुछ समय पहले एक बड़ा हादसा हो चुका है, जिसमें रहटुईया के एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी।इसके बादकुछ समय तक यहां तत्कालीन एसडीएम रहे एन राम ने पुलिस को वेल्डिंग रोकने के सख्त निर्देश दिए थे तब इस पर काफी समय तक यहां वेल्डिंग का कार्य नहीं हुआ ।वेल्डिंग कार्य शुरू होने पर इसके भीषण खतरे को जानते हुए भी संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। टैंकरों में ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण वेल्डिंग के दौरान आग लगने या विस्फोट की संभावना हमेशा बनी रहती है, जो कभी भी बड़ा रूप ले सकती है।
लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक और अवैध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क किनारे इस तरह के कार्य से न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है।
इस संबंध में जब एस.डी.एम. बिदुषी सिंह से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि “मैंने किसी को वेल्डिंग कार्य की अनुमति नहीं दी है। यदि ऐसा कार्य सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थान पर किया जा रहा है, तो जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को मौके का निरीक्षण कर जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Related
Nearby
आंवला में तीन दिन पूर्व हुए गौकशी प्रकरण का खुलासा, मुठभेड़ में वांछित गौ-तस्कर गिरफ्तार, एक फरार । आंवला। तीन दिन पूर्व रामनगर रोड स्थित ग्राम चंपतपुर के खेतों में मिले गौवंशीय अ Read more...
आंवला में जंगल से मिली गोवंश की अवशेषी हड्डियां, इलाके में तनाव—ग्रामवासी व हिंदू संगठनों में आक्रोश,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कई पुलिस कर्मियों पर की कड़ी कार्रवाई । आंवला । चंपतपुर Read more...
मौहल्ला बेंहटा जुनू में कहासुनी पर घर में घुसकर मारपीट ,सरिया मारकर पीड़िता सहित पुत्र व पुत्री को किया घायल । आंवला । नगर के मौहल्ला बेहटा जुनू की नन्ही पत्नी शान्ति स्वरूप ने प Read more...
ग्राम रामनगर में ट्रैक्टर से वाउड्री वाल गिराकर मारपीट करने का आरोप,चारों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। आंवला । थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी सुभाष पुत्र नत्थू सिंह ने प्रभारी न Read more...
नगरिया में महिला को बंदर मारना पड़ा महंगा ,मारपीट व गाली-गलौज का आरोप,मुकदमा दर्ज। आँवला । नगर के मौहल्ला नगरिया देहजब्ती की रहने वाली एक महिला नीरज कुमारी पत्नी लक्ष्मी नारायण ने Read more...
पुलिस में शिकायत: बेहोश करके छीना मोबाइल और 15,000 रुपये आंवला । थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसे समोसे खिलाकर बेहोश किया गया और उसकी जेब से 15 हज़ार रु Read more...
अधिवक्ता के पुत्र के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर । आंवला । नगर के मौहल्ला पक्का कटरा किसान टोला निवासी अधिवक्ता नरेश कुमार राजपूत के पुत्र आशुतोष के साथ जो Read more...
फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर विधवा पेंशन का लाभ लेने का मामला उजागर आंवला। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां तीन महिलाओं पर आरोप है कि उन्होंने एक व Read more...
Latest