2024-07-24 04:42 PM sanjeev kumar sharma
ड्रोन की सहायता से आधा दर्जन अवैध देशी शराब की भट्ठियों को किया गया ध्वस्त
माँझी। मद्यनिषेध विभाग के सहायक आयुक्त केशव कांत झा के निर्देश पर बुधवार को उत्पाद निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पहली बार माँझी लाये गए ड्रोन की सहायता से बुधवार को लगभग आधा दर्जन अवैध देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। माँझी थाना क्षेत्र के डुमरी से लेकर ड्यूमाइगढ तक सरयु के उस पार स्थित यूपी की सीमा से सटे नदी की रेत पर अवैध रूप से संचालित देशी शराब की भट्ठियों को ध्वस्त करने पहुँची उत्पाद विभाग की टीम ने लगभग 28 हजार किलो जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस दौरान लगभग साढ़े पाँच सौ लीटर अर्द्ध निर्मित शराब को भी नष्ट कर दिया गया। टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने भारी मात्रा में देशी शराब निर्मित करने में प्रयुक्त सामग्री को भी तोड़ फोड़ करके नष्ट कर दिया। इससे पहले जदयू नेता निरंजन सिंह की शिकायत पर पहुँची उत्पाद विभाग की टीम में शामिल लगभग दो दर्जन पुलिस कर्मी दो अलग अलग नावों पर सवार होकर नदी के उस पार रेत पर उतरे तथा ड्रोन की निशानदेही पर लगभग पाँच किमी की एरिया में पांच बड़ी अवैध देशी शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम द्वारा नदी के दियारे में अचानक धावा बोल दिए जाने से हतप्रभ तस्कर किसी तरह भागकर यूपी के गाँवों में जाकर छुप गए। इस वजह से किसी भी कारोबारी अथवा तस्कर की गिरफ्तारी नही की जा सकी। कई ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह उत्पाद विभाग की पुलिस के फुलवरिया घाट पर धमकाने की आहट पाकर देशी शराब कारोबारी पहले ही अपनी अपनी नौका पर सवार होकर नदी के रास्ते दियारा से फरार हो गए। लगभग तीन घण्टे तक चले छापेमारी अभियान में मद्यनिषेध निरीक्षक सुनील कुमार के अलावा एएसआई क्रमशः बैजू कुमार,पप्पू कुमार,सोहराब आलम,मुन्ना कुमार तथा सिपाही तन्नू कुमार एवम गृहरक्षक बल के सिपाही आदि शामिल थे। उत्पाद विभाग की पुलिस द्वारा बुधवार को शराब कारोबारियों एवम तस्करों के खिलाफ चलाये गए इस बड़े अभियान से यूपी तथा बिहार से जुड़े देशी शराब कारोबारियों एवम यूपी के बलिया से नदी के रास्ते अंग्रेजी शराब की तस्करी करने वालों में हड़कम्प ब्याप्त है।
Related
Nearby
युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत संवाददाता, आंवला। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से रोककर जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक क Read more...
मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो Read more...
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
Latest