2026-02-07 10:54 PM Alok Sharma
मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल
आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 06 फरवरी 2026 को रात्रि लगभग 10:40 बजे एम.के. लॉन, कस्बा आंवला के पास यह दुर्घटना हुई। ई-रिक्शा संख्या UP 25 FT 4629 आंवला रेलवे स्टेशन से मनौना धाम की ओर जा रहा था। इसी दौरान मनौना धाम की ओर से आ रही पिकअप संख्या UP 25 FT 0559 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक वसीम पुत्र नईम, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला बारह भुर्जी, कस्बा व थाना आंवला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में सवार सत्यजीत, लक्ष्मी एवं अंगद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आंवला भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक व घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Related
Nearby
युवक को जबरन जहर खिलाने का आरोप, उपचार के दौरान मौत संवाददाता, आंवला। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को कथित रूप से रोककर जबरन जहर खिलाने का मामला सामने आया है। उपचार के दौरान युवक क Read more...
मनौना धाम रोड पर भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा चालक की मौत, तीन सवारियां घायल आंवला (अमृत विचार)थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम आंवला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो Read more...
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
Latest