2026-02-05 10:06 PM Alok Sharma
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ
आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनैती की घटना को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अनावरण नहीं कर सकी है, जिससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ आम लोगों में भी रोष व्याप्त है।
मंगलवार रात करीब 10:30 बजे बारात चढ़त के दौरान नाच-गाने की भीड़ का फायदा उठाकर एक उचक्के ने अल्पना शर्मा निवासी फरीदपुर बेहटी, मुरादाबाद के गले से लगभग पांच तोले का सोने का हार झपट लिया था। घटना के बाद आरोपी बारात घर के पास स्थित चकरोड की ओर भागकर फरार हो गया। अचानक हुई इस वारदात से शादी का माहौल बिगड़ गया।
पीड़ित पक्ष की ओर से तत्काल पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन घटना स्थल और आसपास सीसीटीवी कैमरे सक्रिय न होने के कारण पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर के एकांत इलाके में इस प्रकार की घटना होना और निगरानी व्यवस्था का न होना, पुलिस की तैयारी और सतर्कता पर सवाल खड़े करता है।
घटना के बाद कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी पुलिस अधिकारियों को शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद तीन दिन बीत जाने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही लूटा गया हार बरामद हुआ है।
क्षेत्राधिकारी आंवला नितिन कुमार ने बताया—
“घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एक सर्विलांस टीम भी शामिल है। पूर्व में इस तरह की घटनाओं में शामिल अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी का स्केच जारी कर दिया गया है और जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।”
जनता में सवाल
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब बारात घरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त और सीसीटीवी निगरानी प्रभावी नहीं है, तो इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस केवल टीम गठित करने तक सीमित न रहे, बल्कि ठोस कार्रवाई कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करे।
Related
Nearby
छिनैती की घटना का तीन दिन बाद भी खुलासा नहीं,चार टीमें गठित होने के बावजूद पुलिस खाली हाथ आंवला । नगर के रामनगर रोड स्थित राज गार्डन बारात घर के बाहर शादी समारोह के दौरान हुई छिनै Read more...
जहूर के घर में सीता की लटकी मिली लाश, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप पति हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार आंवला। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के ग्राम परावहाउद्दीनपुर में Read more...
एक मिठाई विक्रेता ने छेड़ा नाबालिग बच्ची को,इकट्ठा हुए लोग । आंवला । नगर में एक मिठाई विक्रेता ने नाबालिग बच्ची को छेड़ दिया । जिससे माहौल गर्म हो गया । देखते ही देखते वहां भीड़ इ Read more...
महिला ने कपड़े फाड़ने व मारपीट का आरोप लगायाः आंवला थाना क्षेत्र में दस लोगों पर केस दर्ज। बरेली के आंवला थाना क्षेत्र में एक महिला ने दस लोगों पर कपड़े फाड़ने, मारपीट करने और घर Read more...
दरवाजे पर खड़ी महिला से मारपीट, तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज आंवला। थाना आंवला क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती अलीगंज अड्डा में दरवाजे पर खड़ी एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया Read more...
आधार अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, दिव्यांग युवक से 70 हजार की ठगी आंवला । नगर में आधार अपडेट के नाम पर एक दिव्यांग युवक से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोहल्ला घेर सिताब राय निव Read more...
थाने के तिराहे पर चाय-बीड़ी के खोखे में आग, हजारों का सामान जलकर राख, एक व्यक्ति पर आरोप आंवला । तहसील और कोतवाली आंवला को जाने वाले तिराहे पर स्थित एक चाय-बीड़ी के खोखे में संदिग Read more...
पत्नी की मौत पर युवक का अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप, एसडीएम से की कार्रवाई की मांग आंवला। क्षेत्र में बेखौफ ढंग से खुल रहे फर्जी व बिना मानकों वाले अस्पताल एक बार फिर सवालों के Read more...
Latest