2024-03-18 07:21 PM MD FAZAL MOAZ
मो0 फजल मोआज * नालंदा : बिहार के दिल में भी एक कश्मीर बसता है। आजाद कश्मीर के अंतिम शासक युसुफ शाह अपने आखिरी दिनों में बिहार आये और यहीं के होकर रह गए। युसुफ शाह ने जिला नालंदा के इस्लामपुर में कश्मीरी चक बसाया था। बिहार के नालंदा स्थित इस्लामपुर में आज भी कश्मीरी चक है जहां 400 साल पहले का इतिहास दफन है। आजाद कश्मीर के अंतिम शासक युसुफ शाह चक अपने अंतिम दिनों में बिहार में रहने लगे थे। युसुफ शाह चक का मकबरा आज भी इस बात की गवाही देता है कि कश्मीर के बाद वो बिहार आए थे और यहीं के होकर रह गए। इतिहासकार ये भी मानते हैं कि उनकी पत्नी हब्बा खातुन भी अंतिम समय में बिहार आईं थी और उन्होंने अंतिम सांस भी यहीं लिया था। युसुफ शाह चक के मकबरे के पास हब्बा खातुन का मकबरा भी है। बिहार की राजधानी पटना से लगभग 65 किलोमीटर दूर इस्लामपुर जो नालंदा जिले में आता है। इसी इस्लामपुर के पास कश्मीरीचक है। कश्मीरीचक में एक जमाने में कश्मीर से आए मुसलमान रहते थे लेकिन बाद के दिनों में यहां से कश्मीरी मुसलमान पलायन करते रहे। आज की तारीख़ में कश्मीरी चक में एक भी मुसलमान परिवार नहीं बचा है। कश्मीरी चक का इतिहास भारत के शासक अकबर काल से भी जुड़ा है। अकबर पूरे भारत के साथ आजाद कश्मीर पर भी अपना सत्ता काबिज करना चाहता था। कश्मीर आज की तरह उस समय भी धरती के जन्नत के रूप में जाना जाता था। हर एक शासक की ख्वाहिश होती थी कि वह कश्मीर पर राज करे। अकबर भी कश्मीर पर अपना अधिकार जमाना चाहता था लेकिन कश्मीर में चक वंश का शासन था जो मुगलो से बिलकुल अलग थे। आजाद कश्मीर के अपने तौर तरीके थे, अपना झंडा, अपना रुपया। अकबर कश्मीर को हर हाल में जीतना चाहता था। वो कश्मीर पर मुग़ल का झंडा देखना चाहता था लेकिन अड़चन यह थी कि कश्मीर में चक वंश के शासक पहले से ही मज़बुती के साथ शासन कर रहे थे। 1586 में अकबर ने अपने एक लाख़ सैनिको के साथ कश्मीर पर हमला करने की तैयारी शुरु की। कश्मीर के शासक युसुफ शाह चक को इस बात की भनक लग गई। युसुफ शाह चक काफी पढ़े-लिखे और ज्ञानी शासक माने जाते थे। ऐसे में जब उन्होंने अकबर द्वारा हमले की बात सुनी तो वो खुद अकबर से मिलने उनकी राजधानी आगरा पहुंच गए, वो भी बिना किसी सैन्य तैयारी के। आगरा में अकबर से मुलाकात के दौरान ही युसुफ शाह चक को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हे बंगाल प्रांत के सेनापति मान सिंह को सौंप दिया गया। जिसके बाद कश्मीर पर मुगलों ने कब्जा कर लिया। वहीं कश्मीर के शासक युसुफ शाह चक को अकबर ने बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा प्रांत के सेनापति और प्रमुख मान सिंह को सौंप दिया।
Related
Nearby
एसएसपी ने नये आपराधिक कानूनों पर दिया जागरूकता संदेश झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने जनपद में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया Read more...
शिक्षक की आकस्मिक मौत, स्वजनों में शोक कटोरिया (बांका) : कटोरिया बाजार के बांका रोड निवासी 32 वर्षीय शिक्षक अमित कुमार की आकस्मिक मौत रविवार को हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों Read more...
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ कटोरिया (बांका) : बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की गई। प्रखंड मुख्य Read more...
जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने संभाला पदभार कटोरिया (बांका) : एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने मंगलवार Read more...
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। हाथरस - विश्व हिंदू परिषद जिला हाथरस के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर मे Read more...
सारण। सरकार द्वारा आपराधिक कानून में लाये गए बदलाव से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम द्वारा सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में तथा दा Read more...
मो0 फजल मोआज * नालंदा : बिहार के दिल में भी एक कश्मीर बसता है। आजाद कश्मीर के अंतिम शासक युसुफ शाह अपने आखिरी दिनों में बिहार आये और यहीं के होकर रह गए। युसुफ शाह ने जिला नालंदा के Read more...
शोभा यात्रा निकाल कर मनाई रविदास जयंती बड़ौत। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती शनिवार को गांव वाजिदपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के रहने वाले श्रद्धालुओं ने आकर्ष Read more...
Latest