2025-09-19 05:02 AM Mani Singh
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ
कटोरिया (बांका) : बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की गई। प्रखंड मुख्यालय परिसर से इस अभियान का शुभारंभ बीडीओ विजय कुमार सौरभ के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों तथा आम नागरिकों ने एकजुट होकर स्वच्छता का संदेश दिया। शुभारंभ अवसर पर बीडीओ ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। जब तक समाज के प्रत्येक नागरिक की भागीदारी नहीं होगी, तब तक स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि घर से लेकर गली-मोहल्लों तक साफ-सफाई बनाए रखना हर किसी का दायित्व है।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छोत्सव रैली भी निकाली गई। रैली में शामिल प्रखंड समन्वयक सावन भारती, प्रधान लिपिक उत्तम राज, कार्यपालक सहायक राहुल सिंह, पैक्स अध्यक्ष फकरे आलम, नाजिर मनटुन सिंह ने हाथों में बेनर लेकर स्वच्छता के नारे लगाए। गंदगी हटाओ, बीमारियां भगाओ और स्वच्छ गांव, स्वस्थ समाज जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। अभियान के शुभारंभ में बीडीओ के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि साफ-सफाई सिर्फ सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। यदि हम अपने घर और आस-पड़ोस को स्वच्छ रखेंगे, तो बीमारियां अपने आप दूर होंगी और समाज स्वस्थ बनेगा। अभियान के पहले दिन ही प्रखंड मुख्यालय परिसर के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों के सड़कों व गलियों में सफाई अभियान चलाया गया। कई जगहों पर कचरा उठाकर उचित स्थान पर निस्तारित किया गया। वही लोगों को खुले में कचरा फेंकने से परहेज करने और कचरे का उचित प्रबंधन करने की सलाह दी गई।
Related
Nearby
एसएसपी ने नये आपराधिक कानूनों पर दिया जागरूकता संदेश झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने जनपद में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया Read more...
शिक्षक की आकस्मिक मौत, स्वजनों में शोक कटोरिया (बांका) : कटोरिया बाजार के बांका रोड निवासी 32 वर्षीय शिक्षक अमित कुमार की आकस्मिक मौत रविवार को हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों Read more...
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ कटोरिया (बांका) : बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की गई। प्रखंड मुख्य Read more...
जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने संभाला पदभार कटोरिया (बांका) : एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने मंगलवार Read more...
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। हाथरस - विश्व हिंदू परिषद जिला हाथरस के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर मे Read more...
सारण। सरकार द्वारा आपराधिक कानून में लाये गए बदलाव से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम द्वारा सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में तथा दा Read more...
मो0 फजल मोआज * नालंदा : बिहार के दिल में भी एक कश्मीर बसता है। आजाद कश्मीर के अंतिम शासक युसुफ शाह अपने आखिरी दिनों में बिहार आये और यहीं के होकर रह गए। युसुफ शाह ने जिला नालंदा के Read more...
शोभा यात्रा निकाल कर मनाई रविदास जयंती बड़ौत। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती शनिवार को गांव वाजिदपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के रहने वाले श्रद्धालुओं ने आकर्ष Read more...
Latest