2024-07-01 05:19 PM sanjeev kumar sharma
सारण। सरकार द्वारा आपराधिक कानून में लाये गए बदलाव से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम द्वारा सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में तथा दाउदपुर थानाध्यक्ष नवलेश कुमार द्वारा दाउदपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया अभिषेक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजुदगी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने दलन सिंह उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा आपराधिक कानून में कुछ संशोधन व धाराओं में कई महत्वपूर्ण बदलाव किये गए है। भारतीय दंड संहिता को हटाकर अब उसका नाम भारतीय न्याय संहिता कर दिया गया है। देशद्रोह का केस अब धारा 124 की जगह 152, हत्या का केस अब धारा 302 नहीं 103 (1) में दर्ज होगा। वहीं हत्या का प्रयास धारा 307 की जगह 109, दुष्कर्म में धारा 376 की जगह 63 दर्ज होने समेत कई नई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अब घर बैठे व्हाट्सएप और ईमेल के जरिये भी एफआईआर दर्ज कराया जा सकता है। हत्या हो या लूट,चोरी हो या फिर मारपीट सभी घटनाओं में कानून की धाराएं बदल दी गई हैं। जिसकी जानकारी आम जनता को भी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के साथ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लागू कर दिया गया है। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) अब भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) कहलाएंगी। पहले आईपीसी में 511 धाराएं थी। लेकिन बदलाव के बाद भारतीय न्याय संहिता में अब मात्र 358 धाराएं ही होंगी। धाराओं का क्रम बदला गया है। सीआरपीसी में 484 धाराएं थीं। जबकि नए कानून में अब 531 धाराएं होंगी। भारतीय साक्ष्य अधिनियम,1872 अब भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के नाम से जाना जाएगा। माँझी थाना पुलिस द्वारा आयोजित शिविर में मांझी थाने की एसआई आरती कुमारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्रमशः स्कूली बच्चों को सोशल मीडिया का दुरुपयोग नही करने के साथ साथ खुद अपराध न करने और अपराध करने वालों का कभी साथ नही देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें संकल्प दिलाया। पदाधिकारियों ने आम लोगों की सहायता में पुलिस की भूमिका की जानकारी से भी अवगत कराया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता उमाशंकर ओझा,रंजन शर्मा,भोली खां तथा अन्नू खान समेत सैकड़ो छात्र व छात्राएं मौजूद थीं। इससे पहले थाना परिसर में थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर लोगों को कानून में बदलाव की पुख्ता जानकारी दी गई। बैठक में दर्जनों गणमान्य व पँचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
Related
Nearby
एसएसपी ने नये आपराधिक कानूनों पर दिया जागरूकता संदेश झाँसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने जनपद में नये आपराधिक कानूनों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया Read more...
शिक्षक की आकस्मिक मौत, स्वजनों में शोक कटोरिया (बांका) : कटोरिया बाजार के बांका रोड निवासी 32 वर्षीय शिक्षक अमित कुमार की आकस्मिक मौत रविवार को हो गई। उनके निधन से परिवार पर दुखों Read more...
प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ कटोरिया (बांका) : बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की गई। प्रखंड मुख्य Read more...
जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने संभाला पदभार कटोरिया (बांका) : एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा के निर्देश पर जमदाहा ओपी थाना में नये ओपी अध्यक्ष रणतेज भारती ने मंगलवार Read more...
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। हाथरस - विश्व हिंदू परिषद जिला हाथरस के तत्वावधान में श्री बालाजी गौ चिकित्सालय पर मे Read more...
सारण। सरकार द्वारा आपराधिक कानून में लाये गए बदलाव से आम लोगों को अवगत कराने के उद्देश्य से मांझी थानाध्यक्ष अमित कुमार राम द्वारा सोमवार को दलन सिंह उच्च विद्यालय परिसर में तथा दा Read more...
मो0 फजल मोआज * नालंदा : बिहार के दिल में भी एक कश्मीर बसता है। आजाद कश्मीर के अंतिम शासक युसुफ शाह अपने आखिरी दिनों में बिहार आये और यहीं के होकर रह गए। युसुफ शाह ने जिला नालंदा के Read more...
शोभा यात्रा निकाल कर मनाई रविदास जयंती बड़ौत। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती शनिवार को गांव वाजिदपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव के रहने वाले श्रद्धालुओं ने आकर्ष Read more...
Latest