2025-12-06 12:37 PM    Babban Zaidi

बुंदेलखंड की समस्याओं पर जेडीयू उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, सौंपा विस्तृत पत्र
नई दिल्ली ।बुंदेलखंड,बांदा। जेडीयू (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने बुंदेलखंड की गंभीर सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को लेकर दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और क्षेत्र की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय को संबोधित एक विस्तृत पत्र भी सौंपा, जिसमें बुंदेलखंड के गरीबों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं का विस्तार से उल्लेख किया गया है। पटेल ने बताया कि आज भी बुंदेलखंड में सामाजिक भेदभाव, बेरोज़गारी, पलायन, पेंशन में देरी, सूखा, फसल असफलता और सरकारी योजनाओं में व्यापक अनियमितताएँ बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि क्षेत्र में खाद्यान्न वितरण (PDS) में कटौती, फर्जी मार्किंग, अधूरा वितरण और मशीन खराबी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे गरीब परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शालिनी पटेल ने सामाजिक न्याय मंत्रालय से भेदभाव और उत्पीड़न पर सख्त निगरानी, महिलाओं-बुजुर्गों-दिव्यांगों के लिए अधिकारिता शिविर, विशेष हेल्पलाइन और पुनर्वास केंद्रों की स्थापना की मांग की। साथ ही खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय से राशन दुकानों का ऑडिट, डोर-स्टेप डिलीवरी, सूखा प्रभावित इलाकों के लिए अतिरिक्त कोटा और भ्रष्टाचार पर कठोर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सक्रियता से ही बुंदेलखंड के लाखों वंचित लोगों तक न्याय और राहत पहुँच सकती है और इसके लिए एक विशेष राहत एवं सामाजिक न्याय पैकेज की आवश्यकता है। मंत्री ने मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related

Nearby

image
2025-12-06 02:24 PM

*महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब को नमन, एस०आई आर कार्यक्रम की समीक्षा, रविशंकर शर्मा को प्रबुद्ध सभा की जिम्मेदारी* बागपत।जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बागपत परिसर में संविधान न Read more...

image
2025-12-06 12:37 PM

बुंदेलखंड की समस्याओं पर जेडीयू उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात, सौंपा विस्तृत पत्र नई दिल्ली ।बुंदेलखंड,बांदा। जेडीयू (उत्तर प्रदेश) की प्रदेश उपाध्यक्ष ए Read more...

image
2025-12-05 08:31 PM

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार । आंवला। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आंवला पुलिस ने Read more...

image
2025-12-05 06:42 PM

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आंदोलन के तृतीय चरण में कर्मचारियों का जोरदार प्रदर्शन 20 जनवरी को विधानसभा घेराव के लिए कर्मचारियों का जोश चरम पर लखनऊ 5 दिसंबर , राज्य कर्मचार Read more...

image
2025-12-05 02:42 PM

बुंदेलखंड में शिक्षा क्रांति की मांग तेज़, जेडीयू उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सौंपा 8 सूत्रीय मांगपत्र नई दिल्ली/ बुंदेलखंड बांदा।बुंदे Read more...

image
2025-12-04 08:28 PM

टीएसी जांच में वाटर कूलर अधिष्ठापन पर अनियमितता उजागर आंवला। आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद आंवला के विभिन्न कार्यों की जारी जांच के दौरान टीएसी (तकनीकी प्रशासनिक Read more...

image
2025-12-03 08:42 PM

वक्त संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए और समय बढ़ाया जाए- तलहा मकरानी एड० किरतपुर- उम्मीद सेंट्रल पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2025 पर वक्फ संपत्तियों को तय समय सीमा के अंदर दर्ज करने के Read more...

image
2025-12-02 08:48 AM

नजीबाबाद.... समाजवादी पार्टी सरकार में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए हाल का निर्माण किस निर्माण एजेंसी ने कराया है जानने के लिए कार्यदाई संस्था ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। आदर् Read more...

Latest