2026-01-31 12:54 PM आनंद कुमार राय
अमनौर (सारण)। अमनौर प्रखंड के न्यू विजन क्लासेस परिसर में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अमनौर के बीडीओ राजीव कुमार एवं सरपंच रणधीर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें शालिनी प्रतिज्ञा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावपूर्ण बना दिया। संस्थान के निदेशक नगरजीत कुमार ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं फूल-माला भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा आयोजित टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अभिमन्यु कुमार, द्वितीय स्थान पर रहीं सृष्टि कुमारी एवं तृतीय स्थान पर खुशी कुमारी को बीडीओ राजीव कुमार ने मेडल एवं डायरी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नियमित टेस्ट परीक्षा से बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बढ़ती है तथा समय-समय पर पुरस्कार मिलने से उनका मनोबल मजबूत होता है। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के प्रति निष्ठावान रहने की भी अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य अंबिका राय ने संस्थान के शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे अपनी मेहनत के बल पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं। जो छात्र मन लगाकर अध्ययन करेंगे, उनका सर्वांगीण विकास निश्चित है। समारोह में शिक्षकों ने भी छात्रों को आगे बढ़ने और कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर शिक्षक नवीन पूरी, विशाल जयशवाल, मुकेश कुमार, गौरव कुमार, शक्ति कुमार, प्रकाश कुमार, अभिमन्यु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Related
Nearby
अमनौर (सारण)। अमनौर प्रखंड के न्यू विजन क्लासेस परिसर में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अमनौर के बीडीओ राजीव Read more...
सेंटपाॅल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपोत्सव रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकेसर स्थित सेंटपाॅल स्कूल में शुक्रवार को उपप्रधानाचार्य मानव मेहता के Read more...
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक कटोरिया (बांका) : कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। Read more...
प्रखंड के विद्यालयों में कदाचार मुक्त अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू कटोरिया (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा Read more...
पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी ने दिया डीएम व बीएसए को ज्ञापन। बागपत। उ०प्र० पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी बागपत ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Read more...
*माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय में धरना* *बागपत* ::- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने पुरानी पे Read more...
*बागपत मे बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई* *बागपत* ::- डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए कि जनप Read more...
शहर के न्यू एरिया स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में श्रावण मास, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो सत्रों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने Read more...
Latest