2024-11-10 05:57 PM kuldeepak Pathak
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पथरदेवा ब्लाक मे हुआ कार्यक्रम
देवरिया।राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर मा0जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जनपद देवरिया ब्लाक पथरदेवा के सभागार में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सचिव/अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी के द्वारा विधिक अधिकारों के बारें में बताया। उन्होने कहा कि भारत के संविधान का अनुच्छेद 39ए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रतिमान के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि “समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता” की संवैधानिक दृष्टि एक ऐसे राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, जहां लाखों लोग घोर गरीबी में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकार होने भर से कोई देश महान नहीं हो जाता। लोगों को मौलिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए और उन्हें उनका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उचित कानूनी सहायता दी जाए, तो एक आम आदमी सम्मानजनक जीवन जी सकता है। विधिक सेवा दिवस का उदेद्श्य है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वचिंत न हो न्याय चला निर्धन के द्वार न्याय सबके लिए के तर्ज पर कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम और वादियों के अधिकार के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारें में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता हैं। न्यायाधीश के द्वारा जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों पर सम्बन्धित को मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक करने के लिए निर्देशित किया तथा संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक प्रसार के महत्व पर बल दिया गया।
प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही ने कहा कि निचले स्तर पर मौजूद न्यायपालिका की ओर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न्याय तक पहुंच और आम आदमी के बीच की सेतु को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक मजबूत न्यायपालिका का होना जरूरी है। उक्त अवसर पर समस्त तहसील विधिक सेवा समितियों में भी जागरूकता रैली का आयोजन कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही, चीफ डिफेंस काउंसिल दीपक त्रिपाठी, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल रामजनम राजभर, ए0पी0ओ रवि सिंह व आमजनमानस उपस्थित रहें।
Related
Nearby
अमनौर (सारण)। अमनौर प्रखंड के न्यू विजन क्लासेस परिसर में 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए फेयरवेल सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अमनौर के बीडीओ राजीव Read more...
सेंटपाॅल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपोत्सव रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकेसर स्थित सेंटपाॅल स्कूल में शुक्रवार को उपप्रधानाचार्य मानव मेहता के Read more...
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक कटोरिया (बांका) : कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। Read more...
प्रखंड के विद्यालयों में कदाचार मुक्त अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू कटोरिया (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा Read more...
पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी ने दिया डीएम व बीएसए को ज्ञापन। बागपत। उ०प्र० पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी बागपत ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Read more...
*माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय में धरना* *बागपत* ::- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने पुरानी पे Read more...
*बागपत मे बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई* *बागपत* ::- डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए कि जनप Read more...
शहर के न्यू एरिया स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में श्रावण मास, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो सत्रों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने Read more...
Latest