2024-06-26 06:46 AM kuldeepak Pathak
महाविद्यालय अपलोड कराएं समयबद्ध सूचनाएं- कुलपति
-- महाविद्यालयों के लिए समर्थ पोर्टल एकीकरण कार्यशाला का आयोजन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में महाविद्यालयों के लिए समर्थ पोर्टल पर उच्च शिक्षा को डिजिटल बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया l कार्यशाला में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय के प्रतिनिधि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में उपस्थित रहे।
कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कार्यशाला में ऑनलाइन अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा संस्थानो को छात्रों, कर्मचारी और हित धारकों के लिए सेवाओं की योजना, प्रबंधन, वितरण और निगरानी के लिए एक डिजिटल ढांचे को सशक्त बनना है। उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल के लिए सभी महाविद्यालय समयबद्ध सूचनाओं को अपलोड कराएं।
वित्त अधिकारी संजय राय ने समर्थ पोर्टल के विषय में सभी को अवगत कराया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने समर्थ पोर्टल को लागू करने हेतु शासन की नीति से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं उससे संबद्ध सभी महाविद्यालयों में आगामी सत्र से प्रवेश से लेकर परीक्षा परिणाम तक की समस्त प्रक्रिया अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। इसके पश्चात तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ आशुतोष सिंह ने महाविद्यालयों को प्रवेश से संबंधित समस्त प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि इसे लागू करने के दौरान जो भी समस्याएं उत्पन्न होगी विश्वविद्यालय उन समस्याओं को दूर करने में महाविद्यालय को हर संभव मदद करेगा। स्टीयरिंग कमेटी के समन्वयक डॉ धीरेंद्र चौधरी ने विद्यार्थियों के प्रवेश फॉर्म में भरी जाने वाली सूचनाओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से एक संक्षिप्त डेमो देकर समझाया। गौरतलब है कि समर्थ पोर्टल 40 से अधिक सॉफ्टवेयर मॉड्यूल का संकलन है जो विश्वविद्यालय संचालन और प्रशासन के पांच महत्वपूर्ण कार्यात्मक डोमेन के भीतर विभिन्न कार्य प्रभाव के प्रबंधन के लिए डिजाइन किया गया है। जिसमें शैक्षणिक और विद्यार्थी जीवन चक्र, मानव संसाधन प्रबंधन और कर्मचारी जीवन चक्र, वित्त, लेखा और आपूर्ति श्रृंखला, शासन और निर्णय समर्थन एवं अन्य सुविधाएं और सेवाएं मौजूद हैं। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी अमित वत्स जी ने किया। तकनीकी सहयोग सत्यम उपाध्याय, डॉ प्रशांत यादव एवं नीरज कुमार, जितेंद्र शर्मा, नितिन चौहान ने दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर देवराज सिंह, प्रोफेसर रजनीश भास्कर,प्रोफेसर मिथिलेश सिंह समेत महाविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Related
Nearby
सेंटपाॅल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया दीपोत्सव रतनपुर/महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुकेसर स्थित सेंटपाॅल स्कूल में शुक्रवार को उपप्रधानाचार्य मानव मेहता के Read more...
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर विद्यालय रसोइया संघ ने की बैठक कटोरिया (बांका) : कटोरिया इंटरस्तरीय हाई स्कूल परिसर में रविवार को भारतीय विद्यालय रसोइया संघ की एक बैठक आयोजित की गई। Read more...
प्रखंड के विद्यालयों में कदाचार मुक्त अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू कटोरिया (बांका) : प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से अर्धवार्षिक परीक्षा Read more...
पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी ने दिया डीएम व बीएसए को ज्ञापन। बागपत। उ०प्र० पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसाइटी बागपत ने आज मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी Read more...
*माध्यमिक शिक्षक संघ का डीआईओएस कार्यालय में धरना* *बागपत* ::- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने पुरानी पे Read more...
*बागपत मे बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूल वाहनों पर होगी कार्रवाई* *बागपत* ::- डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने निर्देश दिए कि जनप Read more...
शहर के न्यू एरिया स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में श्रावण मास, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो सत्रों में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने Read more...
*भरत* *जी* *सरस्वती* *इंटर* *कॉलेज* *आंवला* *में* *रक्षाबंधन* *कार्यक्रम* *आयोजित* आंवला ।भरत जी सरस्वती इंटर कॉलेज आंवला( बरेली) में रक्षाबंधन पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृति Read more...
Latest