2026-03-21 03:25 PM Alok Sharma
जी . आर . व जे . एस . गैस ऐजेन्सी पर हालत सामान्य ,अहमद गैस एजेंसी पर उपभोक्ता परेशान ।
आंवला। ईरान युद्ध के बीच देशभर में घरेलू गैस को लेकर हलचल का माहौल बना हुआ है। सरकार जहां आम जनता को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही है, वहीं नगर की अहमद गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अहमद गैस एजेंसी पर प्रहलाद कुमार, संजय कुमार और सचिन गुप्ता जैसे उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस बुकिंग के बाद भी उन्हें कई दिनों तक चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सचिन गुप्ता ने बताया कि उनकी गैस एक सप्ताह पहले बुक हुई थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लाइन में खड़े रहने के बाद भी गैस नहीं मिली और शुक्रवार को भी स्थिति जस की तस रही। उपभोक्ताओं का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है।
हालांकि, एजेंसी के प्रोपराइटर वी.आर. आर्य ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके यहां करीब 12,000 कनेक्शन हैं और शहर में उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण दबाव रहता है। उन्होंने बताया कि कई लोग बिना जरूरत के भी सिलेंडर लेने की होड़ में लगे हैं। साथ ही सर्वर की समस्या के कारण सप्लाई में देरी हुई, जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है। अब सिस्टम में सुधार हो रहा है और जल्द स्थिति सामान्य हो जाएगी।
वहीं बदायूं रोड स्थित बी.एम.आर. गैस एजेंसी पर लंच के समय उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। यहां खड़े भूदेव गोस्वामी ने बताया कि केवाईसी और बुकिंग के बावजूद उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है।
इसके विपरीत, जे.एस.एच.पी. गैस एजेंसी पर उपभोक्ता संतुष्ट नजर आए। एजेंसी के प्रोपराइटर गजेंद्र सिंह और प्रबंधन देख रहे राजू ने बताया कि उनके यहां लगभग 15,000 ग्राहक हैं और रोजाना गैस की गाड़ी आ रही है, जिससे आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
इसी तरह अलीगंज रोड स्थित जी.आर. सिंह एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर यशपाल सिंह ने बताया कि उनके यहां 13,000 कनेक्शन हैं, जिनमें ग्रामीण उपभोक्ता अधिक हैं, और सभी को समय पर गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
एसडीएम बिदुषी सिंह ने बताया कि पूरे क्षेत्र में गैस की स्थिति सामान्य है, केवल अहमद गैस एजेंसी पर शहरी उपभोक्ताओं की अधिक संख्या के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। पूर्ति निरीक्षक शिखा पाण्डेय को लगातार निरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है और अहमद गैस एजेंसी को होम डिलीवरी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
Related
Nearby
जी . आर . व जे . एस . गैस ऐजेन्सी पर हालत सामान्य ,अहमद गैस एजेंसी पर उपभोक्ता परेशान । आंवला। ईरान युद्ध के बीच देशभर में घरेलू गैस को लेकर हलचल का माहौल बना हुआ है। सरकार जहां आम Read more...
*समाज के हित-साधन की साधना है पत्रकारिता : एल. वेंकटेश्वर लू* *समाधान आधारित पत्रकारिता से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक बदलाव। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन Read more...
समाजसेवी दिलशाद अहमद ने गांव में कराया भव्य सामूहिक इफ्तार बड़ी संख्या में रोजेदारों ने लिया हिस्सा। पवित्र माह रमज़ान की रौनक के बीच शनिवार को नगर नूरपुर के निकटवर्ती गांव रवाना Read more...
राजा का ताजपुर निकटवर्ती ग्राम बुढ़नपुर में राणा फार्म हाउस का उद्घाटन धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने फीता काट कर किया इस अवसर पर विधायक अशोक राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में Read more...
राजा का ताजपुर। एस बी आई शाखा में नकबजनी की घटना को सात दिन में खोलने तथा घरेलु विवाद को निपटाने में सराहनीय भूमिका के लिए नगर व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, चौधर Read more...
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने बजट की सरहाना की है संदीप जोशी ने कहा यह बजट व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा संदीप जोशी ने इलेक् Read more...
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा आंवला। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर आंवला मे Read more...
ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित आंवला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका सभागा Read more...
Latest