2026-01-14 09:21 PM Alok Sharma
पांचाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 16 से 18 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन
आंवला। नगर के विद्या मंदिर, आंवला में आगामी पांचाल महोत्सव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकार साथियों को महोत्सव की तैयारियों एवं इसके ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पांचाल महोत्सव का आयोजन माघ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को, दिनांक 16, 17 एवं 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा।
अहिच्छत्र स्थित पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर, रामनगर किला, लीलौर झील एवं अन्य ऐतिहासिक स्थलों से जुड़ी पांचाल महोत्सव आयोजन समिति, रामनगर द्वारा बताया गया कि यह क्षेत्र देश की अमूल्य धरोहर है। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा-अर्चना हेतु पूरे भारत से श्रद्धालु आते हैं। वहीं रामनगर किला का इतिहास भी अत्यंत प्राचीन है, जहां पौराणिक मान्यताओं के अनुसार कौरवों ने अज्ञातवास किया था। लीलौर झील की ऐतिहासिक कथाएं भी पुराणों एवं शास्त्रों में वर्णित हैं।
आंवला के प्रसिद्ध लेखक गिर्राज नंदन गुप्ता ने अपने लेखन में इन स्थलों का सटीक और प्रभावशाली वर्णन किया है। इन्हीं ऐतिहासिक और धार्मिक महत्वों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा इन स्थलों को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। आयोजन समिति भी निरंतर इस धरोहर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत है।
पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचाल महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन समिति में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के सुपुत्र एवं मझगंवा ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव ,उषा सतीजा, रोहित सिंह रघुवंशी, सहित अनेक गणमान्य लोग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
महोत्सव के अंतर्गत प्रदर्शनी, परिक्रमा, भव्य शोभायात्रा, मातृशक्ति सम्मेलन, कवि सम्मेलन, हिंदू सम्मेलन सहित कई विशेष सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पांचाल महोत्सव न केवल क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान होंगी ।
Related
Nearby
राजा का ताजपुर। एस बी आई शाखा में नकबजनी की घटना को सात दिन में खोलने तथा घरेलु विवाद को निपटाने में सराहनीय भूमिका के लिए नगर व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, चौधर Read more...
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने बजट की सरहाना की है संदीप जोशी ने कहा यह बजट व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा संदीप जोशी ने इलेक् Read more...
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा आंवला। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर आंवला मे Read more...
ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित आंवला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका सभागा Read more...
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 1300 कम्बल,10 ट्राई साइकिल,04 व्हीलचेयर,वैशाखी अन्य उपकरणों का किया गया निशुल्क वितरण दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना Read more...
टीटीईए मण्डलीय चुनाव में तीसरी बार संतोष पाण्डेय ने शानदार निर्विरोध जीत दर्ज की बरेली : बरेली ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाईज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुये चुनाव में तीसरी बा Read more...
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जन्मदिन के निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन । आंवला। आंवला स्टेशन रोड स्थित निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल Read more...
पांचाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 16 से 18 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन आंवला। नगर के विद्या मंदिर, आंवला में आगामी पांचाल महोत्सव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रें Read more...
Latest