2025-11-15 08:45 PM Alok Sharma
आंवला तहसील के दरावनगर गांव में बुखार का प्रकोप, सफाई व्यवस्था चरमराई – ग्रामीणों में आक्रोश
आंवला। तहसील के दरावनगर गांव में पिछले कई दिनों से बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। गांव के अधिकांश घरों में लोग बीमार पड़ चुके हैं, लेकिन अब तक न तो स्वास्थ्य विभाग ने कोई मेडिकल कैंप लगाया और न ही एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। जगह-जगह जलभराव बना हुआ है और नालियां चोक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से मच्छरों का लार्वा तेजी से पनप रहा है और बीमारी फैल रही है। कई शिकायतों के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई।
पूर्व ग्राम प्रधान हरिप्रकाश पाठक ने बताया कि उनके परिवार में भी कई सदस्य बीमार हुए थे। वर्तमान प्रधान मुंती देवी के पुत्र दीपक के अनुसार, अब तक करीब 25 से 30 लोग बीमार हुए, जिनमें से कई स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन अभी भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। गांव में पशुओं में भी खुरपका-मुंहपका रोग फैलने लगा है, पर पशु चिकित्सा विभाग की कोई टीम गांव नहीं पहुंची है।
शिकायत पर एसडीएम विदुषी सिंह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को दो मेडिकल टीमें गांव भेजकर स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पहले लिए गए संदिग्ध रोगियों के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। साथ ही ग्राम प्रधान को एंटी-लार्वा छिड़काव कराने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
गांव के लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासनिक टीम जल्द कदम उठाएगी ताकि बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके और गांव की स्थिति सामान्य हो सके।
Related
Nearby
राजा का ताजपुर। एस बी आई शाखा में नकबजनी की घटना को सात दिन में खोलने तथा घरेलु विवाद को निपटाने में सराहनीय भूमिका के लिए नगर व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, चौधर Read more...
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने बजट की सरहाना की है संदीप जोशी ने कहा यह बजट व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा संदीप जोशी ने इलेक् Read more...
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा आंवला। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर आंवला मे Read more...
ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित आंवला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका सभागा Read more...
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 1300 कम्बल,10 ट्राई साइकिल,04 व्हीलचेयर,वैशाखी अन्य उपकरणों का किया गया निशुल्क वितरण दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना Read more...
टीटीईए मण्डलीय चुनाव में तीसरी बार संतोष पाण्डेय ने शानदार निर्विरोध जीत दर्ज की बरेली : बरेली ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाईज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुये चुनाव में तीसरी बा Read more...
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जन्मदिन के निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन । आंवला। आंवला स्टेशन रोड स्थित निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल Read more...
पांचाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 16 से 18 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन आंवला। नगर के विद्या मंदिर, आंवला में आगामी पांचाल महोत्सव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रें Read more...
Latest