2025-10-31 10:33 PM Alok Sharma
आंवला में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिस ने निकाली 'रन फॉर यूनिटी'
आंवला । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को आंवला में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर थाना आंवला पुलिस की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। दौड़ की शुरुआत सुबह 7 बजे आंवला पुलिस चौकी से हुई और समापन भी वहीं पर हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान पुलिसकर्मी, भरतजी सरस्वती इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं, नगर के गणमान्य नागरिक एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं। सभी ने एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया तथा अंत में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
थाना प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने बताया कि ‘रन फॉर यूनिटी’ का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय भावना को सशक्त करना है, क्योंकि जब नागरिक एकजुट रहेंगे तभी भारत श्रेष्ठ बनेगा।
कार्यक्रम का समापन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों के साथ हुआ। इस मौके पर एसएसआई राजेश मिश्रा, चौकी इंचार्ज सचिन कुमार, मधुसूदन, हरिओम यादव, फजील, किरण मंडी, शमशेर, रवि चौधरी, बिहारी लाल समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा से उषा सतीजा, शोभना अग्रवाल, रजिया सुल्तान, योगेश माहेश्वरी और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी इस दौड़ में शामिल हुए।
Related
Nearby
आंवला में विद्युत चौपाल दिवस का सफल आयोजन, अवर अभियंता मनोज कुमार यादव ने उपभोक्ताओं से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन की अपील आंवला। विद्युत बिल राहत योजना 2025–26 के तहत रविवार 30 Read more...
आंवला विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO सिरौली साबिर अली को मिला सम्मान । आंवला। विधानसभा क्षेत्र 126-आवांला के भाग संख्या 7, नगर क्षेत्र सिरौली के बीएलओ साबिर हुसैन को वि Read more...
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का गणना प्रपत्र एस . डी . एम . बिदुषी सिंह ने भरवाया । आंवला । S I R गणना प्रपत्र जोकि पूरे प्रदेश भर में चुनाव आयोग के निर्देश परचलाया जा रहा है । रव Read more...
मनोना धाम के भक्तों की मांग को मिली आवाज़! इलेक्ट्रिक बस संचालन जारी रखने की अपील बरेली/आंवला: आंवला को मनोना धाम (खाटू श्याम मंदिर) से जोड़ने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा को जारी रखने Read more...
स्वास्थ्य शिविर के बाद दराबनगर में स्थिति नियंत्रण में, मलेरिया और डेंगू पर प्रभावी कार्रवाई । आंवला । सोमबार को ग्राम दराबनगर, ब्लॉक रामनगर में मलेरिया और मौसमी बीमारियों पर Read more...
ग्राम कसूमरा में बच्चो की शिकायत करने पर महिला पर जानलेवा हमला, दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज । आंवला। थाना क्षेत्र के कसूमरा गांव में एक महिला पर शिकायत दर्ज कराने के बाद जानलेवा ह Read more...
श्री शिव बालाजी धाम मंदिर की ओर से श्री गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व पर प्रसाद वितरण किया गया Read more...
आंवला तहसील के दरावनगर गांव में बुखार का प्रकोप, सफाई व्यवस्था चरमराई – ग्रामीणों में आक्रोश आंवला। तहसील के दरावनगर गांव में पिछले कई दिनों से बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा र Read more...
Latest