2024-10-21 09:38 PM    पूर्णेन्द्र मिश्र

टीबी के खात्मे के साझा प्रयास में अपना योगदान दें:डॉ.प्रखर श्रीवास्तव
- मिश्रित सीएचसी अधीक्षक ने 16 क्षय रोगियों को लिया गोद
सीतापुर-अक्टूवर/राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत मिश्रित सीएचसी के अधीक्षक डॉ० प्रखर श्रीवास्तव ने 16 क्षय रोगियों को बीते दिनों गोद लिया है। गोद लिये गये इन टीबी रोगियों को उन्होंने और सीएचसी के चिकित्साधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने सामुदायिक सहभागिता के तहत पोषक आहार किट (पोषण पाेटली) भी प्रदान की। इस मौके पर उन्होंने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों,स्वैच्छिक संगठनों, राजनीतिक दलों, तथा आमजन सहित निजी चिकित्सकों से अपील कि है कि वे टीबी रोगियों को गोद लेकर टीबी के खात्मे के साझा प्रयास में अपना योगदान दें और निक्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय क्षय रोग रोगियों को गोद लेने की योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत कोई भी संस्था,औद्योगिक इकाई या संगठन,राजनीतिक दल या कोई व्यक्ति टीबी मरीज को गोद ले सकता है,जिससे उसका समुचित इलाज हो सके। इस योजना को ‘अडॉप्ट पीपल विद टीबी’ का नाम दिया गया है। प्रदेश में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा वर्ष 2019 में टीबी मरीजों को गोद लेने की मुहिम शुरू की गई थी। राज्यपाल के आह्वान के बाद टीबी से मुक्ति दिलाने के लिए लोग तेजी से मरीजों का हाथ थाम रहे हैं। वे रोगियों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराने के साथ उपचार में उनकी मदद भी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत निक्षय पोषण पोर्टल पर पंजीकरण के बाद टीबी रोगियों को प्रतिमाह एक हजार रुपए पोषण भत्ता के रूप में दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे मरीजे के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे कि मरीज पौष्टिक खानपान कर सके। उन्होंने यह भी बताया कि भारत सरकार की ओर से 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की योजना है। इस मौके पर कार्यक्रम में डॉ. मनीष रॉय, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर नीरज वर्मा, अर्श काउंसलर लक्ष्मी गुप्ता, स्टाफ नर्स विभा मिश्रा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Related

Nearby

image
HEALTH
2025-09-10 10:26 AM

प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 448 गर्भवती महिलाओं की जांच कटोरिया (बांका) : रेफरल अस्पताल परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की जां Read more...

image
HEALTH
2025-08-21 06:44 PM

*बागपत मे मौसमी बुखार का फूट रहा बम, आ रहे रिकॉर्ड तोड़ मरीज* *बागपत* ::- जनपद में सीजनल फ्लू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस संक्रमण की चपेट में आ रहे है Read more...

image
HEALTH
2025-06-05 07:52 AM

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे सरकारी डॉक्टर जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में तैनात सभी डॉक्टर मरीजों की ज Read more...

image
HEALTH
2025-06-04 11:02 AM

गरीब जनता का पैसा लूट रहे सरकारी डॉक्टर जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में तैनात सभी डॉक्टर बाहर से मेडिकल स्टोर से मरीजों को दवा लेने Read more...

image
HEALTH
2025-03-21 06:56 PM

टेढ़ागाछ प्रखंड में परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया।स्वास्थ्यकेंद्र में परिवार नियोजन मेला लगाया गया,जिसका उद्घाटन डॉ. प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने टेढ़ागाछ में परिवार नियोजन म Read more...

image
HEALTH
2025-02-04 01:49 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में तैनात ए लुटेरे डाक्टरों तुमको तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक देखेंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में तैनात सभी डॉक्टर गरीब तीमारदारों की Read more...

image
HEALTH
2025-02-02 03:19 PM

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिश्रित मरीजों के लिये बना लूट-खसोट का अड्डा। सीतापुर-फरवरी/ जनपद की तहसील मिश्रित में स्थित सामुदाय Read more...

image
HEALTH
2025-01-27 12:03 PM

डिप्टी सीएम 1 नजर इधर भी जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में तैनात सभी डॉक्टर मरीजों के जेब पर डाल रहें है डाका आप के आदेशों का नहीं हो Read more...

Latest