2025-10-01 07:58 AM    Mani Singh

जदयू नेता ओंकार यादव ने किए मां दुर्गा के दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कटोरिया (बांका) : जदयू नेता ओंकार यादव पटना प्रवास से लौटने के बाद मंगलवार को सीधे कटोरिया पहुंचे। यहां उन्होंने शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य की कामना की। जैसे ही ओंकार यादव मंदिर प्रांगण पहुंचे कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से उन्हें लाद दिया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। माहौल जय माता दी और ओंकार यादव व जदयू जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। मां दुर्गा की आराधना के बाद जदयू नेता ने संतोष केसरी, टोनापाथर के पिंटु सिंह के आवास सहित बेलहर विधानसभा के क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान कटोरिया में डिग्री कालेज एवं उद्योग लगाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद डिग्री कालेज एवं अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट बैठाने का काम शुरू हो गया है। जिस स्थान पर प्लांट बैठाया जाएगा । प्रखंड क्षेत्र में औद्योगिक प्लांट लगने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। बसमत्ता पंचायत अंतर्गत कल्होड़िया गांव के झुमरिया मैदान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र , मौथाबाड़ी पंचायत के बीएमपी प्रशिक्षण केंद्र सीमांकन कार्य शुरू हो गया। अजगैबीनाथ धाम से देवघर तक फोर लाइन की घोषणा की गई है। बेलहर क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत है और आने वाले दिनों में कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम होगा। नेता ने खासकर युवाओं और कार्यकर्ताओं से समाज में भाईचारा, सौहार्द और सहयोग की भावना को बढ़ाने का आह्वान किया। सुइया में रामरंजन वर्णवाल के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और राजनीतिक रंग दोनों का समावेश देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं का उत्साह और स्वागत का अंदाज राजनीतिक सरगर्मी को भी दर्शा रहा था। मौके पर पूर्व प्रमुख पलटन यादव, बालेश्वर दास, रतन कुमार, संतोष केसरी, पंकज गुप्ता, अजय भारती अन्य मौजूद थे।

Related

Nearby

image
POLITICS
2025-10-26 12:22 AM

भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मोंठ। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल का जन्मदिन शनिवार को बड़े Read more...

image
POLITICS
2025-10-23 10:09 PM

भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर कायस्थ समाज ने किया पूजन-अर्चन आंवला। नगर में भगवान चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव के अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने मोहल्ला खेड़ा स्थित नवीन सक्सेना, अध् Read more...

image
POLITICS
2025-10-23 11:11 AM

सैयद आबिद अली ने बहिनो के लिए एक दर्जन से अधिक ई रिक्शो को चलवाकर लुटाया प्यार । आंवला । नगर में बृहस्पतिवार को भैया दुज के अवसर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने बहिनो को फ्री ई र Read more...

image
POLITICS
2025-10-07 10:33 PM

नगर में धूमधाम से निकली वाल्मीकि शोभायात्रा । आंवला । नगर में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई ।बाल्मीकि जयंती के अवसर पर भुर्जी टोला इंदिरा नगर कॉलोनी से बाल्मीकि जयंती क Read more...

image
POLITICS
2025-10-01 07:58 AM

जदयू नेता ओंकार यादव ने किए मां दुर्गा के दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत कटोरिया (बांका) : जदयू नेता ओंकार यादव पटना प्रवास से लौटने के बाद मंगलवार को सीधे कटोरिया पहुंच Read more...

image
POLITICS
2025-09-24 10:26 AM

सारण के अमनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अपहर शिवालय में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री रुद्रचंडी महायज्ञ का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्ष Read more...

image
POLITICS
2025-09-21 08:54 PM

मण्डल आंवला में महतारी बंधन यात्रा का हुआ समापन । आंवला । रविवार को मण्डल आंवला के ग्राम अख्तर नगर , भीमपुर , वहजुईया, कल्लिया, नगरिया ,करुआ ताल, राजपुरखुर्द, आसपुर एवं आंवला नगर Read more...

image
POLITICS
2025-09-14 12:51 AM

सादान मनव्वर के साथ खास बातचीत वार्ड 14 से भावी प्रत्याशी जगेश चौधरी (बली)बागपत भावी प्रत्याशी वार्ड नं 14 जिला पंचायत सदस्य बागपत सवाल (जगेश चौधरी): सबसे पहले ये बताइए कि वार्ड Read more...

Latest