2026-02-23 06:07 AM    Sadan Ali

मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की घोषणा न होने पर यूथ कांग्रेस नेता फ़ैज़ महमूद ने जताई निराशा, सरकार पर साधा निशाना

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेरठ दौरे के दौरान रैपिड मेट्रो परियोजना के उद्घाटन कार्यक्रम में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा न किए जाने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद के पुत्र यूथ कांग्रेस नेता एवं अलीगढ़ बुलंदशहर प्रभारी फ़ैज़ महमूद ने इसे मेरठ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए निराशाजनक बताया है।

फ़ैज़ महमूद ने कहा कि मेरठ लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग करता रहा है और क्षेत्र के अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने कई बार इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से लोगों को उम्मीद थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों की पुरानी मांग पूरी होगी, लेकिन मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की घोषणा न होना जनता की भावनाओं को आहत करने वाला है।

उन्होंने कहा कि रैपिड मेट्रो का उद्घाटन निश्चित रूप से विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन न्यायिक सुविधाओं की कमी आज भी क्षेत्र की बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट बेंच न होने के कारण लोगों को छोटे-छोटे मामलों के लिए भी इलाहाबाद जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की भारी हानि होती है।

फ़ैज़ महमूद ने केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकारों पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार वास्तव में क्षेत्रीय विकास के प्रति गंभीर है तो मेरठ में जल्द से जल्द हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा करनी चाहिए।

इसके साथ ही फ़ैज़ महमूद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विदेश नीति और हालिया व्यापार वार्ताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ ट्रेड डील में देश के किसानों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा की गई ट्रेड डील में भारतीय कृषि और किसानों को नुकसान होगा इसलिए सरकार को स्पष्ट नीति सामने रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ता इस मुद्दे को जनआंदोलन के रूप में उठाएंगे और जनता की आवाज़ सरकार तक पहुँचाने का काम करेंगे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मेरठ में हाईकोर्ट बेंच को लेकर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

Related

Nearby

image
2026-03-16 02:16 PM

बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...

2026-03-16 12:25 PM

तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...

image
2026-03-09 02:31 PM

अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...

image
2026-03-08 11:19 PM

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...

2026-03-07 12:24 PM

*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...

image
2026-03-07 10:10 AM

इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...

image
2026-03-04 07:15 PM

*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...

2026-03-03 09:48 PM

सैफई, इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा क Read more...

Latest