2025-11-02 01:04 PM    Babban Zaidi

असमय बारिश से बांदा, बुंदेलखंड में 80% धान की फसल चौपट, जेडीयू नेत्री शालिनी पटेल ने मुख्यमंत्री से मांगा राहत पैकेज
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा, बुंदेलखंड क्षेत्र में इस बार की असमय और लगातार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर कहर ढा दिया है। खेतों में पकने को तैयार धान की फसलें जलमग्न होकर सड़ चुकी हैं और कई जगहों पर बालियों में अंकुर फूट आए हैं। ग्रामीण इलाकों से मिली रिपोर्टों के अनुसार लगभग 80 फीसदी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को डाक के माध्यम से पत्र भेजकर किसानों के लिए तात्कालिक राहत और मुआवज़े की मांग की है। अपने पत्र में शालिनी सिंह पटेल ने लिखा है कि “यह केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों के जीवन और भविष्य का प्रश्न है। जिस किसान की मेहनत पर प्रदेश की अन्न-व्यवस्था टिकी है, आज वही किसान असहाय खड़ा है।” उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र, जो पहले से ही सूखा, पलायन और आर्थिक पिछड़ेपन की मार झेल रहा है, वहाँ यह आपदा किसानों के जीवन में विनाश बनकर आई है। खेतों में पानी भर जाने से न सिर्फ धान बल्कि मसूर, चना और आलू जैसी आगामी फसलों की तैयारी भी रुक गई है। हजारों किसान अब बीज और खाद खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। कई किसानों के घरों में अन्न का संकट गहराने लगा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है। शालिनी सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से चार प्रमुख मांगें की हैं—राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत सर्वे करें, प्रभावित किसानों को राहत राशि और मुआवज़ा दिया जाए, अगली फसल के लिए ब्याजमुक्त ऋण, बीज और खाद की सहायता दी जाए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जमीनी समीक्षा कर उसका लाभ किसानों तक पहुंचाया जाए। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई गांवों का दौरा कर खेतों की स्थिति देखी है। उन्होंने बताया, “मैंने खेतों में जाकर देखा कि धान की 80 प्रतिशत फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। पकी हुई फसलें पानी में डूबकर अंकुरित हो गई हैं। किसानों के चेहरों पर निराशा और असहायता साफ झलक रही है।” उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान हर बार विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद का बीज बोता है, लेकिन इस बार मौसम ने उसकी सारी मेहनत तबाह कर दी। गांवों में अब यह सवाल गूंज रहा है कि आने वाले महीनों में परिवार का गुजारा कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस स्थिति को कृषि आपदा घोषित करते हुए बुंदेलखंड सहित सभी प्रभावित जिलों के किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा की जाए।

Related

Nearby

image
2025-12-04 08:28 PM

टीएसी जांच में वाटर कूलर अधिष्ठापन पर अनियमितता उजागर आंवला। आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद आंवला के विभिन्न कार्यों की जारी जांच के दौरान टीएसी (तकनीकी प्रशासनिक Read more...

image
2025-12-03 08:42 PM

वक्त संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए और समय बढ़ाया जाए- तलहा मकरानी एड० किरतपुर- उम्मीद सेंट्रल पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2025 पर वक्फ संपत्तियों को तय समय सीमा के अंदर दर्ज करने के Read more...

image
2025-12-02 08:48 AM

नजीबाबाद.... समाजवादी पार्टी सरकार में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए हाल का निर्माण किस निर्माण एजेंसी ने कराया है जानने के लिए कार्यदाई संस्था ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। आदर् Read more...

image
2025-12-01 10:03 AM

जिला वक़्फ कमेटी बीकानेर द्वारा आज सुलेमानिया मदरसा मोहल्ला व्यापारियान, बीकानेर में वक़्फ संपतियों को उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक शिविर लगाया गया । इस शिविर( कैम्प)म Read more...

image
2025-11-29 10:10 PM

बीकानेर - एडवोकेट व जिला वक़्फ कमेटी बीकानेर के सदर मोहम्मद असलम ने बताया कि दिनांक 30.11.2025 वार रविवार समय 11 बजे से , सुलेमानिया मदरसा ,मीट मार्केट के पास, मोहल्ला व्यापारियान Read more...

image
2025-11-29 08:33 PM

व्यापारी खाद सुरक्षा साफ सफाई के मानक को पूरा कर व्यापार करें- नरेश कुमार किरतपुर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने आज अनाज मंडी में एक केम्प का आयोजन किया जिसमें नरेश कुमार ख Read more...

image
2025-11-29 03:42 PM

फलोदी के लिए आज ऐतिहासिक दिन आज रेल्वे मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जैसलमेर से वाया फलोदी जोधपुर जयपुर शकूरबस्ती दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने पर आज यह ट्रेन दो बजे फलोदी रेल्वे स्टेश Read more...

image
2025-11-29 01:51 PM

किसान सेवा सहकारी समिति लल्लूवाला धनोरा में हुआ वार्षिक सामान्य निकाय मीटिंग का आयोजन ! चौधरी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं पवन सैनी के संचालन में हुई मीटिंग में क्षेत्र के किसान Read more...

Latest