2024-09-27 05:50 PM Babban Zaidi
😡समाज कल्याण एवं जनजाति निदेशालय पर 3 अक्टूबर को संविदा शिक्षकों का प्रदर्शन
🖕शिक्षक नवीनीकरण जनजाति विकास विभाग के पांच शिक्षकों को संविदा राशि मे संशोधन एवं अन्य मांगों को लेकर कर रहे हैं आंदोलन
लखनऊ 27 सितंबर,
समाज कल्याण एवं जनजाति विकास निदेशालय परिसर में 3 अक्टूबर को प्रदेश के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आज लखनऊ में एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि समाज कल्याण निदेशक एवं जनजाति विकास विभाग के निदेशक द्वारा कर्मचारियों के नवीनीकरण को लेकर असमंजस की स्तिथि उत्पन कर दी गई है। जनजाति विकास विभाग में अभी तक एक भी शिक्षक का नवीनीकरण नहीं हुआ है जिसके कारण चार माह से वेतन नहीं मिला है,जबकि पांच शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के आधार पर संविदा राशि में संशोधन का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
समाज कल्याण विभाग में संविदा से हटाई गई तीन महिला शिक्षकों को भी अभी वापस नहीं लिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं एटीएस स्कूलों के प्रधानाचार्य जानबूझकर परिषद के पदाधिकारियों का उत्पीड़न कर रहे है ।कर्मठ शिक्षकों को फर्जी झूठे मामलों में उल्टे सीधे स्पष्टीकरण देकर डराने का काम किया जा रहा है।
जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग के उच्च जिम्मेदार अधिकारी शिक्षकों की समस्याओं पर वार्ता करने से घबरा रहे हैं ।निदेशक के रवैया के कारण धरना, प्रदर्शन अपरिहार्य हो गया है। 3 अक्टूबर को 11:30 बजे से 1:30 बजे तक समाज कल्याण निदेशालय पर एवं 3:00 बजे से 4:30 बजे तक जनजाति विकास निदेशालय पर प्रदेश के सभी एटीएस स्कूलों के संविदा शिक्षक प्रतिनिधि धरना प्रदर्शन करेंगे । इस धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। 3 अक्टूबर के धरना प्रदर्शन में छात्रों के हित को देखते हुए एटीएस स्कूलों को बंद नहीं किया गया है, लेकिन अगर 3 अक्टूबर तक नवीनीकरण सहित अन्य मांगों पर कार्यवाही नहीं हुई तो स्कूलों को बंद करने का निर्णय भी लिया जाएगा। संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने अवगत कराया है कि कार्मिक विभाग ने संयुक्त परिषद के आधा दर्जन से अधिक पत्रों का बंच संलग्न करते हुए प्रमुख सचिव समाज कल्याण को संविदा शिक्षकों की मांगों पर कार्यवाही करने के लिए भेजा है लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है । उन्होंने मुख्य मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग सरकार की गुड गवर्नेंस छवि को बिगाड़ने में लगा हुआ है।
Related
Nearby
बीकानेर मे गुजर घौसी समाज के सहयोग से गोगा गेट के पास बागडियो के मोहल्ले में स्थित हाजी पीर बाबा का उर्स प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी माहे रमजान के मुक़द्दस मौके पर हकीदत के साथ मन Read more...
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
Latest