2024-05-24 11:14 AM Ram Dutt Gupta
बेटे की चाहत में हसिया से गर्भवती पत्नी का फाड़ डाला था पेट; दोषी पति को हुई उम्रकैद की सजा
पांच बेटियां पैदा हो गईं और पति को बेटे की चाहत थी। हसिया से हमला कर पति ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी का पेट फाड़ दिया। यह देखने की कोशिश की कि गर्भ में बेटा या बेटी। इसमें गर्भस्थ शिशु की जान चली गई थी। पति के खिलाफ दर्ज मामले में अदालत ने बृहस्पतिवार को फैसला सुनाया है।
विशेष न्यायालय (त्वरित) महिला अपराध के न्यायाधीश सौरभ सक्सेना ने चार साल पुराने मामले में पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव घोंचा निवासी गोलू ने 19 सितंबर 2020 को तहरीर देकर अपने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उसकी बहन अनीता की शादी 22 साल पहले नेकपुर निवासी पन्नालाल के साथ हुई थी। बहन के पांच लड़कियां पैदा हुईं। पन्नालाल आए दिन बहन के साथ मारपीट करता था। बहन से कहता था तू लड़कियां ही पैदा करती है। यह बात बहन ने परिवार वालों को बताई थी तब आरोपी को कई बार समझाया गया था लेकिन वह नहीं माना।
बात 19 सितंबर 2020 शाम करीब चार बजे की है। बहनोई ने बहन से बोला कि तेरा पेट फाड़ कर देखूंगा कि लड़का है या लड़की, तो मेरी बहन ने रोका।
आरोपी बोला कि नहीं देखने देगी तो तुझे जान से मार दूंगा। विरोध करने पर भी पन्नालाल ने जान से मारने की नीयत से गर्भवती का हसिया से पेट फाड़ दिया। घटना के दौरान सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में अनीता को जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देख डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। पत्नी की जान बच गई थी लेकिन गर्भस्थ शिशु बेटा था और उसकी जान चली गई थी।
Related
Nearby
मिश्रित तहसील में लॉयर्स एसोसियेशन की कार्यकारिणी घोषित। सीतापुर-मार्च/ जिले की तहसील मिश्रित में लायर्स एसोसियेशन की चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों हेतु दावेदार अधिवक्ताओ के प् Read more...
मिश्रित तीर्थ नगर में स्थित कनौजिया भारत गैस ऐजेंसी व्दारा रसोई गैस की-की जा रही कालाबाजारी। (होम डिलीवरी योजना Read more...
समस्या : बिल रिवीजन आईडी न खुलने से देवरनियां इलाके के बिजली उपभोक्ता परेशान। देवरनियां उपखंड कार्यालय पर जुट रहे चार उपकेन्द्रों से जुडे उपभोक्ता। महकमे के अफसर नहीं कर पा रहे निद Read more...
दिव्यांग ने एस०डी०एम० से जन मिलन में की गांव के खस्ताहाल मार्गों की शिकायत। सीतापुर-दिसम्बर/जनपद की तहसील मिश्रित में बीते सोमवा Read more...
मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं कस्बा औरंगाबाद में मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील कार्यालय का रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। सीतापुर नवम्बर/जिले Read more...

ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गौशाला में संरक्षित गोवंशों की हालत दैयनीय जिम्मेदार है उदासीन। Read more...
प्रशासनिक अधिकारियों को 46 प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी पीड़ित किसान की कृषि भूमि। सीतापुर-अक्टूबर/एक तरफ प्रदेश सरकार अवैध कब्जो Read more...
Latest