2025-08-18 10:41 PM पूर्णेन्द्र मिश्र
जिले की मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने ग्राम सभा धर्मी में अस्थाई गौशाला,अमृत सरोवर,अमृत वाटिका आदि के साथ ही विद्यालय का भी किया निरीक्षण।
सीतापुर-अगस्त/जनपद की मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी श्रीमती प्रणता ऐश्वर्या द्वारा आज मिश्रित तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के उपरान्त उन्होंने मिश्रित ब्लॉक की ही ग्राम पंचायत बर्मी की अस्थाई गौशाला,अमृत सरोवर,अमृत वाटिका एवं प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उनके साथ जिला विकास अधिकारी सन्तोष नारायण गुप्त,खण्ड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल, ग्राम पंचायत के सचिव ग्राम प्रधान और पशु पालन विभाग के कार्मिक भी उपस्थित रहे। गौशाला में निरीक्षण के दौरान सीडीओ/प्रभारी जिलाधिकारी ने पशुओं की टैगिंग शत् प्रतिशत करने के साथ ही सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर की तारीफ की तथा इस पर आने वाले लोगों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को रोकने हेतु जगह-जगह पर डस्टबिन रखने,स्वच्छता जागरुकता वाली वाॅल राइटिंग कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर फाइन लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने अमृत सरोवर में ओपन जिम की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिये। सीडीओ ने विद्यालय निरीक्षण के दौरान न केवल अवसंरचनात्मक सुविधाओं की व्यवस्था देखी गई बल्कि बच्चों से उनके पठन-पाठन की व्यवस्था का भी अनुश्रवण किया तथा उन्होंने स्वयं ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को गणित,अंग्रेजी और हिंदी के सवाल देकर उनके शिक्षा स्तर की भी जांच की और सही जवाब देने वाले बच्चों को फल देकर प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि बच्चों को दी जा रही शिक्षा के स्तर में सुधार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता,बड़ी संख्या में बच्चों ने उनके साथ अपनी जानकारी को साझा किया। जिले की एक आला मुखिया को अपने बीच पाकर विद्यालय के बच्चे काफी प्रसन्न भी दिखे।
Related
Nearby
समस्या : बिल रिवीजन आईडी न खुलने से देवरनियां इलाके के बिजली उपभोक्ता परेशान। देवरनियां उपखंड कार्यालय पर जुट रहे चार उपकेन्द्रों से जुडे उपभोक्ता। महकमे के अफसर नहीं कर पा रहे निद Read more...
दिव्यांग ने एस०डी०एम० से जन मिलन में की गांव के खस्ताहाल मार्गों की शिकायत। सीतापुर-दिसम्बर/जनपद की तहसील मिश्रित में बीते सोमवा Read more...
मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं कस्बा औरंगाबाद में मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील कार्यालय का रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। सीतापुर नवम्बर/जिले Read more...

ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गौशाला में संरक्षित गोवंशों की हालत दैयनीय जिम्मेदार है उदासीन। Read more...
प्रशासनिक अधिकारियों को 46 प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी पीड़ित किसान की कृषि भूमि। सीतापुर-अक्टूबर/एक तरफ प्रदेश सरकार अवैध कब्जो Read more...
विवाहिता को कई वर्ष पहले मिले सरकारी आवास आवास से भी भगाने के लिये उत्पीड़ित कर रहे हैं ससुरारी जन। (पीड़िता ने एस डी एम से की न्याय की गुहार)। Read more...
मिश्रित तहसील क्षेत्र में निरस्त हो जायेंगे अवैध रूप से बने सात हजार राशन कार्ड। सीतापुर-सितम्बर/जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में ज Read more...
Latest