2025-02-20 12:30 PM पूर्णेन्द्र मिश्र
ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न।
सीतापुर -फरवरी/राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान आरजीएसए योजना अन्तर्गत पीडीआई एवं एलएसडीजी हेतु सुशासित ग्राम पंचायत एवं आत्म निर्भर बुनियादी ढांचा विषय हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव का विकास खण्ड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गत दिवस मिश्रित ब्लॉक में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर वैभव वर्मा और प्रतिमा वर्मा के साथ ही प्रशिक्षण समन्यवयक दीप रंजन , रवि कौशल ने ग्राम प्रधानों वी डी सी सदस्यों के साथ ही पंचायत सचिवों को विभिन्न विकास कार्यों का मूल्यांकन करने और सतत विकास लक्ष्य को स्थानीय जरूरत के अनुसार लागू करने का सम्यक प्रशिक्षण दिया गया। लखनऊ मंडल के छः जनपदों में सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं ग्राम प्रधानों सहित पंचायत सचिवों को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुक्रम में उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 15 के अनुसार पंचायत के कार्य और धारा (95)1छ के प्राविधानानुसार ग्राम प्रधानों को उनके पद से हटाये जाने के प्राविधानों के साथ ही ग्राम प्रधानों व्दारा स्वयं का आय-कर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी आदि से प्रशिक्षित किया गया।इतना ही नहीं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित मनरेगा,राज्य वित्त,दशम वित्त ग्यारहवां वित्त आदि योजनाओं के मूल उद्देश्यों से भी प्रशिक्षणार्थियों को अवगत कराते हुये स्वास्थ्य,शिक्षा,स्वच्छता,जलसंरक्षण, महिला सशक्तीकरण,ऊर्जा प्रबन्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया,जिससे पंचायतों में समावेशी विकास और सुशासन का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस मौके पर बीते 18 फरवरी को 46 प्रधानो,7 पंचायत सचिवो के साथ ही ए डी ओ पंचायत को तथा 19 फरवरी को 19 प्रधानों 6 पंचायत सचिवों को प्रशिक्षित किया गया।
Related
Nearby
दिव्यांग ने एस०डी०एम० से जन मिलन में की गांव के खस्ताहाल मार्गों की शिकायत। सीतापुर-दिसम्बर/जनपद की तहसील मिश्रित में बीते सोमवा Read more...
मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं कस्बा औरंगाबाद में मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील कार्यालय का रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। सीतापुर नवम्बर/जिले Read more...

ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गौशाला में संरक्षित गोवंशों की हालत दैयनीय जिम्मेदार है उदासीन। Read more...
प्रशासनिक अधिकारियों को 46 प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी पीड़ित किसान की कृषि भूमि। सीतापुर-अक्टूबर/एक तरफ प्रदेश सरकार अवैध कब्जो Read more...
विवाहिता को कई वर्ष पहले मिले सरकारी आवास आवास से भी भगाने के लिये उत्पीड़ित कर रहे हैं ससुरारी जन। (पीड़िता ने एस डी एम से की न्याय की गुहार)। Read more...
मिश्रित तहसील क्षेत्र में निरस्त हो जायेंगे अवैध रूप से बने सात हजार राशन कार्ड। सीतापुर-सितम्बर/जिले की मिश्रित तहसील क्षेत्र के विभिन्न ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में ज Read more...
कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या *बागपत* ::- कर्ज में डूबे किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या --- किसान पर बैंक और सोसाइटी का करीब पांच लाख रुपये का था कर्ज --- कर्ज Read more...
Latest