2024-10-06 12:46 PM    पूर्णेन्द्र मिश्र

नैमिषाराण्य तीर्थ की काली पीठ में देवी भक्तों ने अभीष्ठ फल देने वाली मां धूमावती के किये दर्शन। (नवरात्र के शनिवार को ही होते हैं दर्शन)
सीतापुर-अक्टूबर/नवरात्र महापर्व की तृतीया अर्थात शनिवार को नैमिषारण्य तीर्थ स्थित कालीपीठ पर अभीष्ठ फल देने वाली मां धूमावती के दर्शन करने के लिए बीते शनिवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर उन्हें काले तिल की पोटली व नारियल का गोला अर्पित किया। तथा सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु होने की मां धूमावती से कामना की।बता दें कि मां धूमावती के दर्शन करने के लिए शनिवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने लगी थी इससे पूर्व कालीपीठ के पीठाधीश्वर एवं ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री ने मां धूमावती की मूर्ति पर पड़े पर्दे को हटाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां का अभिषेक करके उनका श्रंगार और आरती की। इसके बाद दर्शनार्थियों को लिए माता का दरबार लगा दिया गया। देवी भक्तों ने मां धूमावती के दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि, वैभव, शांति, ऐश्वर्य प्राप्ति की मंगलकामना की। ज्ञातव्य हो कि नवरात्र के दिनों में पड़ने वाले शनिवार के दिवस को ही माता धूमावती के पट खोले जाते हैं तभी भकतो को उनके दर्शन सम्भव होते हैं। नैमिषारण्य तीर्थ की पावन वसुन्धरा पर स्थित काली पीठ में एक मात्र माता धूमावती का मन्दिर है। कालीपीठ के पीठाधीश्वर गोपाल शास्त्री ने मां की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि दस महाविद्या उग्र देवी धूमावती का स्वरूप विधवा का है,कौवा इनका वाहन है,वह श्वेत वस्त्र धारणी हैं,खुले केश उनके रूप को और भी भयंकर बना देते हैं।इसी कारण मां धूमावती के प्रतिदिन दर्शन न करने की परम्परा है। उन्होंने बताया कि मां का स्वरूप कितना ही उग्र क्यों न हो संतान के लिये वह हमेशा ही कल्याणकारी होता है,धूमावती के दर्शन-पूजन से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है। नवरात्र के शनिवार को काले कपडे़ में काले तिल मां के चरणों में भेंट कर उनसे मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए आराधना की जाती है सुहागिनें मां धूमावती की मूर्ति का स्पर्श न करकेवे दूर से ही दर्शन कर सकती हैं मां धूमावत के दर्शन से सुहागिनों का सुहाग अमर हो जाता है,कालीपीठ के संचालक/महन्त पुजारी भाष्कर शास्त्री ने बताया कि मां धूमावती के दर्शन नवरात्र के शनिवार हो ही होते हैं।नवरात्र के शनिवार के अलावा अन्य दिनों में मां धूमावती का दर्शन व पूजन नहीं किया जाता है।

Related

Nearby

image
PEOPLE
2026-03-13 11:59 AM

मिश्रित तीर्थ नगर में स्थित कनौजिया भारत गैस ऐजेंसी व्दारा रसोई गैस की-की जा रही कालाबाजारी। (होम डिलीवरी योजना Read more...

image
PEOPLE
2025-12-13 08:12 PM

समस्या : बिल रिवीजन आईडी न खुलने से देवरनियां इलाके के बिजली उपभोक्ता परेशान। देवरनियां उपखंड कार्यालय पर जुट रहे चार उपकेन्द्रों से जुडे उपभोक्ता। महकमे के अफसर नहीं कर पा रहे निद Read more...

image
PEOPLE
2025-12-02 01:36 PM

दिव्यांग ने एस०डी०एम० से जन मिलन में की गांव के खस्ताहाल मार्गों की शिकायत। सीतापुर-दिसम्बर/जनपद की तहसील मिश्रित में बीते सोमवा Read more...

PEOPLE
2025-11-24 08:15 PM

मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम एवं कस्बा औरंगाबाद में मानवाधिकार एसोसिएशन के तहसील कार्यालय का रविवार को संगठन के जिला अध्यक्ष ने किया उद्घाटन। सीतापुर नवम्बर/जिले Read more...

2025-11-10 12:08 PM

ग्राम पंचायत हुसैनपुर की गौशाला में संरक्षित गोवंशों की हालत दैयनीय जिम्मेदार है उदासीन। Read more...

image
PEOPLE
2025-10-05 10:11 AM

प्रशासनिक अधिकारियों को 46 प्रार्थना पत्र देने के बाद भी दबंगों के कब्जे से मुक्त नहीं हो सकी पीड़ित किसान की कृषि भूमि। सीतापुर-अक्टूबर/एक तरफ प्रदेश सरकार अवैध कब्जो Read more...

image
PEOPLE
2025-09-16 05:30 AM

विवाहिता को कई वर्ष पहले मिले सरकारी आवास आवास से भी भगाने के लिये उत्पीड़ित कर रहे हैं ससुरारी जन। (पीड़िता ने एस डी एम से की न्याय की गुहार)। Read more...

Latest