2024-06-21 10:17 AM Rajan Kashyap
उन्नाव में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया योग
उन्नाव में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीएम-एसपी, सांसद और विधायक समेत हजारों लोगों ने योग किया। इस दौरान योग महत्व को समझा गया। साथ ही योग से शरीर को निरोग करने का वादा हुआ। अधिकारी से लेकर आम जन ने योग कर बीमारियों को दूर भगाने का भी संकल्प लिया। योग गुरु ने विश्व की सबसे प्राचीन स्वास्थ्य रक्षा विद्या के बारे में बताया। कुछ समय हर दिन योग के लिए कहा गया। बच्चों में भी योग को लेकर खासा उत्साह दिखा।
डीएम गौरांग राठी ने आज शहर के पंडित दीन दयाल स्टेडियम में प्रशासनिक अफसरों के साथ योगा किया। इस दौरान एडीएम नरेन्द्र सिंह, विकास सिंह, एसडीएम सदर प्रज्ञा पांडे समेत सैकड़ों अफसर मौजूद रहे। बाईपास के एक ग्राउंड में तो आमजन लोगों ने घरों में एक साथ योग किया। उन्नाव रेलवे स्टेशन और जिला जेल में भी योग कराया गया। कुछ प्रशासनिक अफसरों ने इस बार लखनऊ कानपुर नेशनल हाईवे के बाईपास स्तिथ पंडित दीनदयाल स्टेडियम में योग किया।
डॉक्टर के पास जाने से अच्छा योग करें
एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने कहा कि योग शरीर को निरोग रखने की क्रिया है। इसे हमें नित्य करना चाहिए। डॉक्टर के पास जाकर विभिन्न जांच कराने से अच्छा है कि हम आधा घंटा अपने शरीर को योग क्रिया के रूप में दें। उन्होंने कहा कि मैं नित्य व्यायाम करता हूं। योग निरोग रहने का सबसे अच्छा तरीका है। इसे प्रतिदिन करना चाहिए।
स्वस्थ्य रहने के लिए दिए गए टिप्स उन्नाव मुख्यालय से पंद्रह किमी दूर शुक्लागंज कस्बे में आज योग दिवस को लेकर सुबह से ही हजारों की संख्या में योग करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां के दोनों जगहों में तीन हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। इस दौरान योगाचार्य ने योग करने पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य लाभ के गुण बताए। योगाचार्य ने तमाम तरह के योग भी सिखाए
आरपीएफ-जीआरपी के कर्मियों ने किया योग
पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का कोई निश्चित समय नहीं होता है। रात ओर दिन में ड्यूटी करते रहते है। लेकिन आज योग दिवस पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद पांडे और आरपीएफ प्रभारी हरीश कुमार मीणा ने अपने अपने स्टाफ के साथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर योग कराया। हरीश कुमार ने बताया कि योग करने से वजन में कमी, एक मजबूत एवं लचीला शरीर, सुन्दर चमकती त्वचा, शांतिपूर्ण मन, अच्छा स्वास्थ्य-जो आप चाहते हैं, योग आपको देता है। योग को केवल कुछ आसनों द्वारा आंशिक रूप से समझा जाता हैं। योग हमें शारीरिक, मानसिक रूप से तथा श्वसन में लाभ देता हैं।
Related
Nearby
*अजमेर शरीफ के संदल,केवड़ा और गुलाब से महकी दरगाह* *देर रात उर्स की पूर्व संध्या पर अजमेर शरीफ के गद्दीनशीन,दरगाह प्रमुख व सज्जादानशीन ने मजार पर पेश किया संदल केवड़ा और गुलाब। Read more...
रज़ाकार को बटे वालियन्टरस कार्ड* बरेली मोमिन खान रिपोर्ट *क़ाज़ी ए हिंदुस्तान हुज़ूर काईद ए मिल्लत मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान क़ादरी* की सरपरस्ती व सदारत में *107 वा उर्से रज़वी* को Read more...
दिल्ली, झारखंड की सरकार महिलाओं को 2500 रूपये सहायता राशि दे सकती है तो बिहार सरकार क्यों नहीं- सुरेंद्र प्रसाद सिंह *नुक्कड़ सभा कर 2 मार्च को पटना महाजुटान रैली में भाग लेने का Read more...
विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित के कर्मचारियों ने गांव गांव जाकर एक मुस्त समांधान योजना की लोगों को दी जानकारी । मिश्रित सीतापुर / विद्युत उपकेन्द्र मिश्रित में तैनात उपखंड अधिकारी शैल Read more...
बच्चों ने उल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गंगेश्वरी :- क्षेत्र के गांव छपना स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ के मनाया गया। इस Read more...
किशनगंज,बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया वृक्षारोपण मनरेगा के तहत कुल 106500 वृक्ष लगाए गए किशनगंज जिला बिहार पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर दिनांक 0 Read more...
माँझी। भारी भरकम पीपल के विशालकाय बृक्ष की डाल के तना से अलग होने के पौन घण्टे बाद लगभग 50 क्विंटल वजन का पीपल का जड़ समेत तन उठकर पुराने स्थान पर उसी तरह स्थापित हो गया जैसे सैकड़ों Read more...
भीषण गर्मी से लोग बेहाल:केसर की महिलाओं ने राहगीरों को पिलाया शरबत संवाददाता बहेड़ी।भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है.आसमान से बरस रही आग ने सबसे ज़्यादा राहगीरों को परेशान कर र Read more...
Latest