2024-08-13 06:46 PM    sanjeev kumar sharma

मांझी। दाउदपुर स्थित शहीद स्मारक स्थल पर 1942 के आंदोलन में शहीद हुए छठु गिरि, फागु गिरि व कामता गिरि का शहादत दिवस मंगलवार को सद्भावना दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में शहीदों के स्मारक व बलि-बेदी पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत चर्चित लोक गायक रमेश सजल द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये गए। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि दाउदपुर की धरती काफी गौरवशाली रही है। जहां छठु गिरी, फागु गिरी व कामता गिरी जैसे भारत माता के वीर सपूतों ने जन्म लिया और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी पुलिस की गोली के शिकार हो गए। उनकी शहादत को भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई वाले वीरों ने कभी जात-पात नही देखा। एकजुट होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़े तब जाकर हमारा देश आजाद हुआ। आज कुछ दल जात-पात करके समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। संविधान को खतरे में बता कर जनता को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान सबसे सुरक्षित हाथों में है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने देश के वीर शहीदों को जो सम्मान दिया है वो किसी ने नही दिया। राष्ट्र का प्रतीक तिरंगा को हर घर के ऊपर फहराना एवं वीर सपूतों के शहादत स्थल पर श्रद्धांजलि उसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि दाउदपुर स्मारक समिति की मांग पर हमने पुस्तकालय की स्थापना एवं स्मारक भवन की मरम्मती में योगदान किया है। एनएच 531 से दाउदपुर स्टेशन के एप्रोच रोड को इन शहीदों के नाम पर बनवाने का काम किया। अगर स्मारक समिति प्रस्ताव पारित कर पत्र देती है तो शहीदों के सम्मान के लिए मैं संसद में भी मुद्दा उठाने के लिए तैयार हूँ। कार्यक्रम के बाद सांसद ने दाउदपुर स्थित बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। शहादत दिवस समारोह को प्रो. ओमप्रकाश सिंह, रेल यूनियन सचिव जेएन साह, सत्येंद्र भारती, पूर्व जिला पार्षद विजय प्रताप सिंह चुन्नू, मन्नान खान, अखिलेश्वर मिश्रा, जनसुराज नेता उदय शंकर सिंह, बच्चा यादव आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम के दौरान स्मारक समिति के अध्यक्ष रहे जेपी सेनानी स्व. शारदानंद सिंह, स्व. राय बहादुर सिंह व स्व. रजनीश सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई। समारोह का संचालन उदय शंकर गुड्डू व अतिथियों का स्वागत सचिव सुमन गिरी व अभय गोस्वामी ने किया। समारोह में राम निवास गिरी, रघुवीर भारती, शिवनाथ पूरी, यदुनंदन भारती, योगेंद्र शर्मा, काशीनाथ सिंह, गुड्डू कुशवाहा, कन्हैया यादव, रमेश भारती, तसौवर हुसैन, चंद्रभूषण वर्मा, कैलाश पंडित,

Related

Nearby

NATIONAL
2024-09-16 03:33 PM

ज़िला बिजनौर के कस्बा जलालाबाद का मामला है नशा कर कर अपनी और अपने परिवार की जान को जौखिम में डालते हैं शराबी मामला जलालाबाद के मेन बाजार का है Read more...

image
NATIONAL
2024-09-15 09:43 AM

विश्व प्राथमिक दिवस और हिन्दी दिवस के अवसर पर पत्रकार रत्न से सम्मानित किए गए पत्रकार सुलतानपुर। कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालय सुलतानपुर की छात्राओं को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी Read more...

image
NATIONAL
2024-09-15 08:22 AM

हिंदी दिवस पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन रहरा। प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्रांगण में हिंदी दिवस पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मातृभाष Read more...

NATIONAL
2024-09-12 10:13 AM

नजिबाबाद के जलालाबाद में फ्लाई ओवर ब्रिज में चलती हुई कार में अचानक से 11सितमबर की रात को आग लग गई Read more...

image
NATIONAL
2024-09-10 04:58 PM

मेरठ के स्टेशन पर करीबन 16साल की एक लड़की ट्रेन कि आवाज से घबरा कर ट्रेन के आगे गीर गई लोगों ने उसे उठाया Read more...

image
NATIONAL
2024-09-03 08:20 PM

मेन हैडिंग:- आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद विकलांगों का धरना समाप्त...... सब हैडिंग:- एक माह बीत जाने पर नहीं हुई कार्रवाई से आक्रोशित थे विकलांग...... बिजनौर। Read more...

image
NATIONAL
2024-08-27 10:00 PM

अनिल सूद जी राष्ट्रीय सह प्रभारी मध्य प्रदेश भाजपा (अनु. मोर्चा) को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान 2024, अनुसूचित मोर्चे की राष्ट्रीय टोली का सदस्य बनाए जाने एवं चार राज्यों दिल्ली, उत् Read more...

image
NATIONAL
2024-08-26 08:36 PM

मिश्रित ब्लॉक की ग्रा० पं० बढैया का सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिये सिद्ध हो रहा है सफेद हांथी। (शौचालय परिसर बना नशेड़ियों का अड्डा) Read more...

Latest