2026-01-06 08:48 PM    Alok Sharma

कड़ाके की ठंड में पालिका की पहल, राहगीरों को मिली राहत ।

आंवला। बढ़ती सर्दी के बीच नगर पालिका परिषद आंवला द्वारा आमजन की सुविधा के लिए सराहनीय कदम उठाया गया। मंगलवार को पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली एवं सभी सभासदगणों ने नगर पालिका की ओर से स्टेट बैंक चौराहे पर विशेष स्टाल लगाकर निशुल्क चाय और काढ़े का वितरण कराया।
इस दौरान कड़ाके की ठंड में गुजर रहे राहगीरों को गर्म चाय और औषधीय काढ़ा देकर राहत पहुंचाई गई। ठिठुरते मौसम में यह व्यवस्था लोगों के लिए काफी मददगार साबित हुई। स्थानीय नागरिकों ने अध्यक्ष व सभासदों की इस जनहितकारी पहल की जमकर प्रशंसा की।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर है और ठंड के मौसम में इस प्रकार के स्टाल आगे भी लगाए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी सहयोग किया और स्वयं अपने हाथों से लोगों को चाय व काढ़ा वितरित किया।
इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से प्रमोद अनुरागी, सूरजभान गुप्ता, ब्रह्मानंद शर्मा, सरफराज वेग, बॉबी अग्रवाल, मोहम्मद अहमद, राधेश्याम मौर्य, रामवीर प्रजापति, एहसानूररहमान, रामबहादुर, खालिद अंसारी, बंटी प्रवीण सिंह उर्फ बिल्लू, दयाराम मौर्य, प्रशांत शर्मा, अशोक सिंह, नीलू पाराशरी, सतपाल मौर्य, अमर प्रकाश मौर्य, जितेंद्र शर्मा, दीपक चंद्रा, पंकज चंद्रा, लालाराम, मनोज मौर्य, संजीव मौर्य सहित पालिका के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर पालिका के इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव में बड़ी मदद मिली।

Related

Nearby

image
NATIONAL
2026-01-22 10:04 PM

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा आंवला। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर आंवला मे Read more...

image
NATIONAL
2026-01-21 06:32 PM

ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित आंवला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका सभागा Read more...

image
NATIONAL
2026-01-18 09:09 AM

राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 1300 कम्बल,10 ट्राई साइकिल,04 व्हीलचेयर,वैशाखी अन्य उपकरणों का किया गया निशुल्क वितरण दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना Read more...

image
NATIONAL
2026-01-17 04:05 PM

टीटीईए मण्डलीय चुनाव में तीसरी बार संतोष पाण्डेय ने शानदार निर्विरोध जीत दर्ज की बरेली : बरेली ट्यूबवेल टेक्नीकल इम्पलाईज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के बैनर तले हुये चुनाव में तीसरी बा Read more...

image
NATIONAL
2026-01-14 09:33 PM

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के जन्मदिन के निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन । आंवला। आंवला स्टेशन रोड स्थित निरमाया मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल Read more...

image
NATIONAL
2026-01-14 09:21 PM

पांचाल महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, 16 से 18 जनवरी तक होगा भव्य आयोजन आंवला। नगर के विद्या मंदिर, आंवला में आगामी पांचाल महोत्सव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रें Read more...

image
NATIONAL
2026-01-09 09:07 AM

कथा के चतुर्थ दिवस पर सूर्यवंश–चंद्रवंश की उत्पत्ति का सरस वर्णन आंवला। ग्राम मनौना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। कथा व् Read more...

image
NATIONAL
2026-01-07 05:05 PM

तृतीय दिवस की कथा में पांडव–कौरव प्रसंग का सुंदर वर्णन । आंवला । क्षेत्र के ग्राम मनौना में चल रही धार्मिक कथा के तृतीय दिवस में आज व्यासपीठ से पांडवों और कौरवों की प्रेरणादायक कथा Read more...

Latest