2025-11-04 05:25 PM Alok Sharma
तिरंगे के अपमान पर हिंदू संगठनों में उबाल, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
आंवला (बरेली)। नगर में तिरंगे झंडे के अपमान का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में जबरदस्त रोष फैल गया। वीडियो में एक युवक तिरंगे पर चप्पल रखता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नगर के मोहल्ला खेड़ा का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक परवेज ने अपने घर के बाहर तिरंगे झंडे पर चप्पल रख दी थी। यह दृश्य किसी व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आते ही नगर में आक्रोश की लहर दौड़ गई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष अनुपम शंखधार ने कहा कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है। यह राष्ट्रध्वज का घोर अपमान है, प्रशासन को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। उसका अपमान असहनीय है। उन्होंने आरोपी पर राष्ट्रद्रोह की धाराओं में कार्रवाई की मांग की।
स्थानीय लोगों ने भी कहा कि ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि कोई व्यक्ति भविष्य में राष्ट्रध्वज का अपमान करने की हिम्मत न कर सके।
प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी परवेज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Related
Nearby
*समाज के हित-साधन की साधना है पत्रकारिता : एल. वेंकटेश्वर लू* *समाधान आधारित पत्रकारिता से समाज में लाया जा सकता है सकारात्मक बदलाव। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन Read more...
समाजसेवी दिलशाद अहमद ने गांव में कराया भव्य सामूहिक इफ्तार बड़ी संख्या में रोजेदारों ने लिया हिस्सा। पवित्र माह रमज़ान की रौनक के बीच शनिवार को नगर नूरपुर के निकटवर्ती गांव रवाना Read more...
राजा का ताजपुर निकटवर्ती ग्राम बुढ़नपुर में राणा फार्म हाउस का उद्घाटन धामपुर विधायक अशोक कुमार राणा ने फीता काट कर किया इस अवसर पर विधायक अशोक राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में Read more...
राजा का ताजपुर। एस बी आई शाखा में नकबजनी की घटना को सात दिन में खोलने तथा घरेलु विवाद को निपटाने में सराहनीय भूमिका के लिए नगर व्यापार मंडल ने पुलिस चौकी इंचार्ज राजवीर सिंह, चौधर Read more...
पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी संदीप जोशी ने बजट की सरहाना की है संदीप जोशी ने कहा यह बजट व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा संदीप जोशी ने इलेक् Read more...
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा आंवला। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर गुरुवार को नगर आंवला मे Read more...
ई-रिक्शा चालकों के साथ यातायात नियमों को लेकर जागरूकता गोष्ठी आयोजित आंवला। नगर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित व सुचारु बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका सभागा Read more...
राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा दिव्यांगों को 1300 कम्बल,10 ट्राई साइकिल,04 व्हीलचेयर,वैशाखी अन्य उपकरणों का किया गया निशुल्क वितरण दिव्यांगों व गरीब वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना Read more...
Latest