2026-01-20 06:00 PM BABBAN ZAIDI
लखनऊ में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का विशाल धरना प्रदर्शन/ सड़क जाम से अफरा-तफरी
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे.एन. तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को लखनऊ में कर्मचारियों का विशाल धरना प्रदर्शन संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेशभर से आए हजारों कर्मचारियों ने सरोजिनी नायडू पार्क स्थित बी.एन. सिंह प्रतिमा स्थल पर एकत्र होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
धरना प्रदर्शन में पुरानी पेंशन बहाली, आशा बहुओं के मानदेय में वृद्धि, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, रिक्त पदों पर भर्ती और समय से पदोन्नति जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने विधानसभा कूच का प्रयास किया, जिसे हिंदी भवन के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रोक दिया। इस दौरान कर्मचारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई।
बैरिकेटिंग के पास कर्मचारियों द्वारा सड़क जाम किए जाने से हजरतगंज से परिवर्तन चौक तक करीब 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन लेकर मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
धरना स्थल पर संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ आशा हेल्थ वर्कर्स, रोडवेज कर्मचारी, नगरीय परिवहन संविदा कर्मी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। परिषद अध्यक्ष जे.एन. तिवारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह आंदोलन का अंतिम चरण नहीं है और आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
Related
Nearby
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
सैफई, इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा क Read more...
बैठक से नदारद चार विभागों के अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सभा पक्ष में सोमवार को ब्राह्मण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष काम है संपन्न हुई बैठक में जिला पंचायत उपाध Read more...
आज दिनांक 2702.2026 को थाना कोतवाली इटावा से उ0नि0 श्री मुकेश कुमार द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण अश्वनी उर्फ अन्ना उर्फ अमरदीप पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बरहीपुरा थाना कोतवाली जनपद इट Read more...
Latest