2026-01-10 04:17 PM BABBAN ZAIDI
भीम आर्मी भारत एकता मिशन आगरा मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न
सभी मंडलीय व जिला कमेटियां भंग, नए सिरे से गठन
फिरोजाबाद।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन की आगरा मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक फिरोजाबाद के जैन मंदिर के समीप स्थित शांति रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद ने की।
बैठक में आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नए सिरे से मंडल का गठन किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
खजांची लाल – आगरा मंडल अध्यक्ष
सौरभ कुमार आजाद – आगरा मंडल प्रभारी
पीतांबर जी – आगरा मंडल कोऑर्डिनेटर
जगदीश प्रसाद नायक – प्रदेश संयोजक
सनी कुमार आजाद – मैनपुरी जिला अध्यक्ष
टिंकू चौधरी – फिरोजाबाद जिला अध्यक्ष
बैठक के दौरान नरेश कुमार गौतम, शिवम कुमार, अनूप कुमार जाटव, स्वामी कुमार जाटव, भोपाल सागर, संजय खान, अरविंद चौधरी, कमल सिंह, दिलीप कुमार, जोगिंदर कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने अपने समर्थकों के साथ भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सदस्यता ग्रहण की और भविष्य में संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय कुमार आजाद द्वारा संगठन का कैडर प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार से जोड़ते हुए महापुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए समाज को संगठित होना होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि
> “सामाजिक लड़ाई भीम आर्मी भारत एकता मिशन के माध्यम से और राजनीतिक लड़ाई बहुजन समाज पार्टी के साथ लड़ी जाएगी।”
आगामी निकाय चुनाव एवं विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भीम आर्मी भारत एकता मिशन बहुजन समाज पार्टी के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का कार्य करेगा।
संविधान विरोधी ताकतों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि
> “समय रहते सुधर जाएं, अन्यथा भीम आर्मी संविधान की रक्षा के लिए झंडे और डंडे से जवाब देना जानती है।”
इस कार्यक्रम में आगरा खंड स्नातक एमएलसी प्रत्याशी सुमित कुमार दोहरे एवं बलजीत कुमार सूर्यवंश बलिया वाले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके शीघ्र समाधान पर जोर दिया।
Related
Nearby
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
सैफई, इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा क Read more...
बैठक से नदारद चार विभागों के अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश जिला पंचायत सभा पक्ष में सोमवार को ब्राह्मण सभा की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष काम है संपन्न हुई बैठक में जिला पंचायत उपाध Read more...
आज दिनांक 2702.2026 को थाना कोतवाली इटावा से उ0नि0 श्री मुकेश कुमार द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण अश्वनी उर्फ अन्ना उर्फ अमरदीप पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बरहीपुरा थाना कोतवाली जनपद इट Read more...
Latest