2024-09-28 09:21 AM Sunil Kumar
प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक का आयोजन
शेखपुरा:-आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आरिफ अहसन, जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी ,पुलिस अधीक्षक , शेखपुरा की अध्यक्षता में समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि सभी पूजा स्थलों पर स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं एवं जुलूसों का शत्-प्रतिशत लाइसेंसी निर्गत कराना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस के कोई भी प्रतिमा स्थापित नही होगी । धार्मिक जुलूसों/पंडालों के लिए दिये जाने वाली अनुज्ञप्ति में यह शर्त निश्चित रूप से रहे कि ऐसी कोई भी झाॅकी अथवा दृश्य (व्यंग्य चित्र सहित) जुलूसों/पंडालों में नहीं होगी जिससे किसी सम्प्रदाय जाति वर्ग अथवा समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुॅचे अथवा किसी प्रकार की वैमनस्यता उत्पन्न होने की सम्भावना न हो। साथ ही जुलूस में उत्तेजक/भड़काउ गाना, नारेबाजी न हो। दुर्गापूजा के अवसर पर जबरदस्ती चंदा वसूली की शिकायत मिलने पर दोषियों के विरूद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश सभी संबंधित थानाध्यक्ष को दी गई। अग्निशमन पदाधिकारी को सभी पंडालों का निरीक्षण कर सभी पूजा समितियों के द्वारा अग्निशमन यंत्र पूजा पंडालों में लगवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी पूजा पंडालों के प्रमुखों को सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना आवश्यक है तथा सीसीटीवी कैमरे का माॅनेटरिंग का अनुश्रवण भी किया जाना है।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया की सभी पूजा-पंडालों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सम्प्रदायिक भावनाओं को आहत करने वाले काॅर्टून/झांकियों का लगाये जाने एवं लाउडस्पीकर से अश्लील कैसेट बजाए जाने पर सख्ती से रोक रहेगी तथा असामजिक तत्वों पर अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विवादास्पद स्थलों को पूर्व से चिन्हित करते हुये विवाद के कारणों तथा कारकों की जानकारी प्राप्त कर उचित विधि-सम्मत् कार्रवाई अपेक्षित है। विवादास्पद स्थलों पर प्रतिमा स्थापित न हो इस पर उचित कार्रवाई करना आवश्यक है।सभी संबंधित थानाध्यक्षों को अपने स्तर से गठित शांति समिति के सदस्यों के साथ पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पर्व से पूर्व बैठक आहुत करने का निदेश दिया गया। धार्मिक संगठनों तथा धर्म के नाम पर अफवाह/द्वेष/नफरत तथा गलतफहमी फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित कर विधि-सम्मत् कार्रवाई करना सुनिश्चित करने को कहा गया है। जिलें के संवेदनशील स्थलों तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति
Related
Nearby
बीकानेर मे गुजर घौसी समाज के सहयोग से गोगा गेट के पास बागडियो के मोहल्ले में स्थित हाजी पीर बाबा का उर्स प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी माहे रमजान के मुक़द्दस मौके पर हकीदत के साथ मन Read more...
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
Latest