2024-08-09 05:50 PM kuldeepak Pathak
शहीदों के सम्मान में पीयू में निकाला गया साइकिल मार्च
शहीदों के शिलापट्ट पर कुलपति ने अर्पित की पुष्पांजलि
काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना परिसर इकाई द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने शहीद शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का उद्घाटन किया। इस अवसर पर शहीदों की वीरता और उनके द्वारा दिए गए बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन स्वतंत्रता के प्रति हमारे वीर क्रांतिकारियों की अटूट प्रतिबद्धता और बलिदान की प्रतीक थी। यह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक अहम हिस्सा है, जिसने हमें आजादी की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को उस संघर्ष की गाथा से अवगत कराना और उन्हें राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरित करना है। साथ ही साथ शहीदों की याद में एक विशेष साइकिल मार्च का भी आयोजन किया गया। साइकिल मार्च का उद्देश्य न केवल शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना और स्वतंत्रता संग्राम की भावना को जीवित रखना भी था। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक विनोद सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज हम उन वीरों को नमन करते है जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके सपनों को साकार करने के लिए हमें एकजुट होकर सशक्त भारत का निर्माण करना होगा। इस अवसर पर काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित लघु फिल्म भी दिखाई गई एवं क्विज़ एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज़ एवं निबंध प्रतियोगिता में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही डॉ. नितेश जायसवाल ने काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित आलेख का वाचन कर छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।
इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अजय द्विवेदी, निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. आचार्य विक्रम देव, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. रजनीश भाष्कर, काकोरी ट्रेन एक्शन के नोडल अधिकारी प्रो. गिरिधर मिश्र, डॉ. पुनीत कुमार धवन एवं डॉ. शशिकांत यादव, हर घर तिरंगा के नोडल अधिकारी प्रो. मनोज मिश्र, उपकुलसचिव अमृत लाल, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. मनोज कुमार पांडेय, डॉ. नीरज अवस्थी, डॉ. सुजीत चौरसिया, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. विशाल यादव, डॉ. ज्ञानेंद्र पाल, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डॉ. प्रमोद कुमार कौशिक, डॉ. इंद्रेश गंगवार, नीरज कुमार आदि एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Related
Nearby
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
सैफई, इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा क Read more...
Latest