2025-11-08 07:51 PM Alok Sharma
सीएमओ ने आंवला में किया सी . एच . सी . व रामनगर में पी . एच . सी . का निरीक्षण, खामियां मिलने पर जताई नाराजगी
आंवला । संवाददाता आलोक शर्मा की रिपोर्ट ।शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) विश्वराम सिंह ने आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था और गंदगी पाए जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
सीएमओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय कुमार पाल को निर्देश दिए कि अस्पताल की साफ-सफाई तत्काल सुनिश्चित की जाए। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, हाजिरी रजिस्टर और आयुष्मान रजिस्टर की भी जांच की। जब सीएमओ ने खामियों के संबंध में जानकारी मांगी तो प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिस पर सीएमओ ने असंतोष जाहिर किया।
उन्होंने दस दिनों के भीतर अस्पताल परिसर से झाड़ियों व घास की सफाई कराने के निर्देश दिए और मरीजों से अच्छे व्यवहार तथा सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने को कहा।
निरीक्षण के दौरान रामनगर के अस्पताल भवन की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। भवन पुराना और सफाई व्यवस्था असंतोषजनक थी। सीएमओ ने भमोरा, मोहम्मदपुर पथरा और भीमपुर स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) का भी निरीक्षण किया, जहां सीएचओ मौजूद थे। इन केंद्रों पर पानी और बिजली की कमी पाई गई, जिस पर सीएमओ ने एक सप्ताह के भीतर सुधार कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी केंद्र पर लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने कुछ शिकायतों को मौके पर सुना और अधिकारियों को उनके निस्तारण के आदेश भी दिए। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Related
Nearby
टीएसी जांच में वाटर कूलर अधिष्ठापन पर अनियमितता उजागर आंवला। आयुक्त बरेली मंडल के निर्देश पर नगर पालिका परिषद आंवला के विभिन्न कार्यों की जारी जांच के दौरान टीएसी (तकनीकी प्रशासनिक Read more...
वक्त संपत्तियों को ऑनलाइन दर्ज करने के लिए और समय बढ़ाया जाए- तलहा मकरानी एड० किरतपुर- उम्मीद सेंट्रल पोर्टल रजिस्ट्रेशन 2025 पर वक्फ संपत्तियों को तय समय सीमा के अंदर दर्ज करने के Read more...
नजीबाबाद.... समाजवादी पार्टी सरकार में अधिवक्ताओं के लिए बनाए गए हाल का निर्माण किस निर्माण एजेंसी ने कराया है जानने के लिए कार्यदाई संस्था ने उप जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। आदर् Read more...
जिला वक़्फ कमेटी बीकानेर द्वारा आज सुलेमानिया मदरसा मोहल्ला व्यापारियान, बीकानेर में वक़्फ संपतियों को उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए एक शिविर लगाया गया । इस शिविर( कैम्प)म Read more...
बीकानेर - एडवोकेट व जिला वक़्फ कमेटी बीकानेर के सदर मोहम्मद असलम ने बताया कि दिनांक 30.11.2025 वार रविवार समय 11 बजे से , सुलेमानिया मदरसा ,मीट मार्केट के पास, मोहल्ला व्यापारियान Read more...
व्यापारी खाद सुरक्षा साफ सफाई के मानक को पूरा कर व्यापार करें- नरेश कुमार किरतपुर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने आज अनाज मंडी में एक केम्प का आयोजन किया जिसमें नरेश कुमार ख Read more...
फलोदी के लिए आज ऐतिहासिक दिन आज रेल्वे मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जैसलमेर से वाया फलोदी जोधपुर जयपुर शकूरबस्ती दिल्ली के लिए नई ट्रेन चलाने पर आज यह ट्रेन दो बजे फलोदी रेल्वे स्टेश Read more...
किसान सेवा सहकारी समिति लल्लूवाला धनोरा में हुआ वार्षिक सामान्य निकाय मीटिंग का आयोजन ! चौधरी देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता एवं पवन सैनी के संचालन में हुई मीटिंग में क्षेत्र के किसान Read more...
Latest