2026-01-23 09:11 PM Sadan Ali
*बागपत अक्षरधाम एलिवेटेड रोड पर कोहरे में 20 मिनट में टकराईं 25 कारें, 35 घायल, युवक के दोनों पैर टूटे, मची चीखपुकार*
*बागपत* ::- शहर के साथ ही आबादी में मंगलवार सुबह को कोहरा नहीं था, तो एलिवेटेड रोड पर सुबह सात बजे तक काफी कम कोहरा था। वहां अचानक 20 मिनट के लिए घना कोहरा छा गया और इससे दृश्यता बहुत कम हो गई। इस कारण बागपत से दिल्ली की तरफ से जा रही दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसके बाद पीछे से आई गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती रहीं और 25 गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ लोगों ने तुरंत नीचे उतरकर पीछे आ रही गाड़ियों को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन कोहरे में दृश्यता कम होने और गाड़ियों की गति तेज होने के कारण वह नहीं रोकी जा सकीं। हादसे से एलिवेटेड सड़क पर चीख-पुकार मच गई और वहां जाम लग गया। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां से एनएचएआई के कर्मियों ने क्रेन से क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और तीन घंटे बाद वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। वही एलिवेटेड रोड पर हुए हादसे में अमित कुमार निवासी पाबला, शुभम निवासी सोनीपत, सुभाष शर्मा निवासी आर्यनगर बड़ौत, मोनिश निवासी मवीकलां, कुलदीप निवासी बासौली, कुरबान अली निवासी सहारनपुर, आसु निवासी कांधला, रफीक, यूसुफ, नफीश निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर, समीर, शहजाद, अकरम निवासी मुगलपुरा बागपत, अशोक निवासी निवाड़ा समेत 35 लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी राकेश, अजय आदि ने बताया कि कोहरे में गाड़ियों में भिड़ंत होने के बाद पीछे आ रही गाड़ियों को शोर मचाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज गति के कारण गाड़ियां भिड़ती रहीं। इसके अलावा हादसा होने के बाद सद्दाम निवासी चरथावल जिला मुजफ्फरनगर सड़क पर खड़ा होकर गाड़ियों को रुकवाने लगा, तभी पीछे से तेज गति से आई कार का चालक ब्रेक नहीं लगा पाया और सद्दाम को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सद्दाम दूर जाकर गिरा और उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। घायल सद्दाम का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। क्रेन से दो गाड़ियां उठाने पर हंगामा किया। हादसे में शामली के मुबस्सिर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिसने अपने परिवार वालों को भी घटनास्थल पर बुला लिया। मुबस्सिर ने आरोप लगाया कि क्रेन के चालक ने एक साथ दो-दो गाड़ियां उठाकर एलिवेटेड सड़क से नीचे उतारीं। इससे गाड़ियों में ज्यादा नुकसान हो गया। उनकी गाड़ी हादसे में कम क्षतिग्रस्त हुई, जबकि दो गाड़ियां एक साथ उठाने से ज्यादा नुकसान हो गया। इसको लेकर मुबस्सिर और उसके परिवार वालों ने हंगामा भी किया।
Related
Nearby
बीकानेर मे गुजर घौसी समाज के सहयोग से गोगा गेट के पास बागडियो के मोहल्ले में स्थित हाजी पीर बाबा का उर्स प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी माहे रमजान के मुक़द्दस मौके पर हकीदत के साथ मन Read more...
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
Latest