2024-09-04 10:12 AM Shahid Khan
57 वें उर्सेे शराफ़ती का पोस्टर जारी, 05 सितंबर परचम कुशाई से होगा उर्स का आगाज
जिला बरेली 03 सितंबर 2024 बरोज़ मंगल दोपहर 3:00 बजे दरगाह हज़रत शाह शराफ़त मियां पर "57 वें उर्स-ए-शराफ़ती के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई।
दरगाह शरीफ के साहिबे सज्जादा हज़रत शाह मोहम्मद गाज़ी मियां हुज़ूर के साहिबज़ादे जनाब सादकैन मियां सकलैनी की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता हुई।
हज़रत सादकैन मियां सकलैनी ने प्रेस को बताया कि हमारे दादा पीर शराफ़तुल औलिया किब्ला हज़रत शाह मौलाना शराफ़त अली मियां क़ादरी मुजद्दिदी अलैहिर्रहमा एक अज़ीम बुज़ुर्ग हस्ती हैं आपका शुमार बड़े औलिया ए किराम में होता है, इस साल आपका 57 वां सालाना उर्स मुबारक खूब शान ओ शौकत के साथ मनाया जायेगा।
दरगाह के मीडिया प्रभारी हमज़ा सकलैनी ने प्रेस से मुखातिब होकर बताया कि उर्दू माह के रबीउलअव्वल शरीफ़ की पहली तारीख़ यानि 5 सितंबर 2024 को जुलूसे परचम कुशाई से हमेशा की तरह माहे ईद मिलादुन्नबी का इस्तकबाल और उर्स-ए-शराफ़ती का ऐलान किया जायेगा, परचम कुशाई की रस्म अपने रिवायती अंदाज़ में खूब शान ओ शौकत के साथ अदा की जायेगी, जुलूस अपने तयशुदा मुकर्रर रास्तों कच्ची मस्जिद, दीवानखाना चौक, कोहाड़ापीर, नैनीताल रोड, कुतुबखाना, गली मनिहारान होता हुआ वापस दरगाह पर आएगा।
उन्होंने आगे बताया कि परचम कुशाई के बाद अगले दिन यानी 06 सितंबर से 11 सितंबर तक हमेशा की तरह हज़रत शाह सकलैन एकेडमी की जानिब से शहर के विभिन्न क्षेत्रों (मोहल्लों) में 'जश्ने शाह शराफ़त मियां के कार्यक्रम होंगे, इसके अगले दिन 12 सितंबर से 15 सितंबर तक 57 वां उर्स-ए-शराफ़ती मनाया जाएगा, 15 सितंबर 2024 को सुबह 11 बजे कुल शरीफ़ होगा।
शाह सकलैन एकेडमी के सचिव हाजी लतीफ़ कुरैशी ने बताया कि उर्स के संबंध में पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है, अधिकारियों की तरफ़ से गत वर्षों की तरह उर्स में बेहतर व्यवस्थाएं मुहैय्या कराने का भरोसा दिलाया गया है।
आफताब आलम ने प्रेस को बताया कि उर्स में नगर निगम द्वारा दरगाह क्षेत्र की साफ़-सफ़ाई, स्ट्रीट लाइटें, मोबाइल टॉयलेट, पानी टैंक आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है, जिसको लेकर नगर निगम द्वारा उर्स में पूर्ण सहयोग का आश्वासन मिला है।
मुख्तार सकलैनी ने बताया कि चार रोज़ा 57 वां उर्स-ए-शराफ़ती ख़ानकाह शरीफ़ के सज्जादानशीन हज़रत अल्हाज गाज़ी मियां हुज़ूर मद्दाज़िल्लाहुल आली की सरपरस्ती व देख-रेख में निहायत उम्दा एहतिमाम व इन्तिज़ाम के साथ मनाया जायेगा और उर्स में देश-विदेश के ज़ायरीन बड़ी तादाद में शिरकत करेंगे जिनके खाने-पीने व ठहरने का सारा इन्तिज़ाम ख़ानक़ाह शरीफ पर ही हमेशा की तरह र
Related
Nearby
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
सैफई, इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से रंगों का पर्व होली सादगी और शालीनता के साथ मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा क Read more...
Latest