2025-11-12 08:39 PM Babban Zaidi
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मंडलीय सम्मेलनों का कार्यक्रम जारी
तीन दर्जन से अधिक पदाधिकारी कार्यक्रम में लगाए गए
संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी सभी मंडलों में स्वयं भी कर्मचारियों को संबोधित करेंगे
20 जनवरी के विधानसभा पर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
लखनऊ 12 नवंबर, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आंदोलन का तीसरा चरण 7 नवंबर से शुरू हो गया है। 7 नवंबर को लखनऊ के चिनहट ब्लॉक में आशाओं को संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने संबोधित किया एवं 20 जनवरी के धरना प्रदर्शन की तैयारी पर रणनीति के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। मंडलीय कार्यक्रमों के क्रम में 16 नवंबर को अयोध्या मंडल की बैठक सुल्तानपुर में हो रही है जिसमें अयोध्या मंडल के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह, मंत्री विनोद कुमार यादव कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जबकि संयुक्त परिषद प्रदेश अध्यक्ष जे एन तिवारी ,सम्मेलन को विशेष रूप से संबोधित करेंगे सम्मेलन में महामंत्री अरुणा शुक्ला, उपाध्यक्ष प्रीति पांडे कोषाध्यक्ष नितिन गोस्वामी भी शिरकत कर रहे हैं।संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने आज लखनऊ में एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि पुरानी पेंशन की बहाली , कैशलैस इलाज में आ रही दिक्कतें, राजस्व विभाग के सहायक चकबंदी अधिकारी ,खाद्य रसद से विभाग के विपणन एवं आपूर्ति निरीक्षक , लिपिकीय संवर्ग , चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के फाइलेरिया निरीक्षक ,लैब टेक्नीशियन, एवं अन्य विभागों की वेतन विसंगतियों पर मुख्य सचिव समिति का निर्णय नहीं हो रहा है। नगरीय परिवहन सेवाओं के 1000 संविदा चालक परिचालक नौकरी से हटा दिए गए हैं, परिवहन निगम में 80% से अधिक निजीकरण हो गया है तथा परिवहन निगम के 55000 कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है परिवहन निगम की अपनी पहचान खतरे में है। शिक्षणेत्र कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर 300 दिनों के अवकाश नकदीकरण का मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है, व्यावसायिक शिक्षा विभाग में पदोन्नति विसंगति है। खाद्य रसद विभाग में कार्यरत संगठन के पदाधिकारियों का नीति विरुद्ध स्थानांतरण कर दिया गया है जो अभी तक निरस्त नहीं हुआ है पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय में एक महीने से भी अधिक समय से लंबित है। खाद्य विभाग में धान खरीद की विसंगतियों की तरफ सरकार का ध्यान बार-बार दिलाए जाने पर भी सुधार नहीं हो रहा है अधिकारी कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं। मुख्यमंत्री जी भी राजनीतिक कारणों से व्यस्त होने के कारण समय नहीं दे पा रहे हैं ।
Related
Nearby
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का मंडलीय सम्मेलनों का कार्यक्रम जारी तीन दर्जन से अधिक पदाधिकारी कार्यक्रम में लगाए गए संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी सभी मंडलों में स्वयं भी Read more...
बढ़ापुर वन रेंज में मिला मृत हाथी सूचना मिलते ही वन विभाग में मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे डीएफओ अभिनव राज और एसडीओ तीन पैनल डॉक्टरो ने किया हाथी का पोस्टमार्टम लड़ाई में घायल होने स Read more...
जज सुभाष चंद्र से शारिक़ ज़ैदी ने की शिष्टाचार मुलाकात 🍍🍍Heartfelt congratulations to Honourable Sir Subhash Chandra, Additional District & Sessions Judge, Court Aligarh, on your Read more...
विद्यालय पढ़ने जा रही बालिका के साथ सरेराह छेड़छाड़ करने वाला मनचला पुलिस गिरिफ्त में। सीतापुर - नवम्बर/मिश्रित कोतवाली क्षेत्र के एक गा Read more...
पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी,नजीबाबाद के इंद्रलोक होटल में 14 नवंबर को करा रही सम्मान समारोह एवं मुशायरा ! उक्त जानकारी देते हुए पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी बिज Read more...
लाल किला दिल्ली में हुआ कार धमाका लाल किला दिल्ली में आज शाम 6:00 बजे एक ऐसा कार धमाका हुआ जिसमें समाज में भगदड़ मच गई धमाका में छह कार जलकर ख़ाक हो गई और 10 लोगों की मौत हो गई है Read more...
दिल्ली में हुआ ब्लास्ट/यू पी में हाई अलर्ट जारी,बिजनौर पुलिस ने पब्लिक प्लेस पर चलाया चैकिंग अभियान, स्टेशन /बस अड्डा पर चलाया चैकिंग अभियान, ज़िले भर में चलाया जा रहा चैकिंग अभिय Read more...
दया शुगर मिल सहारनपुर में नया पेराई सत्र शुरू ! सहारनपुर में स्थित दया शुगर मिल का पेराई सत्र 2025-26 सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, कलश पूजन और अग्नि प्रज्ज्वलन के साथ विधिवत र Read more...
Latest