2024-07-31 08:11 PM Babban Zaidi
🔜समाज कल्याण एवंजनजाति विकास विभाग में शोषण के खिलाफ संविदा शिक्षक करेंगे आंदोलन
🔜राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण को भेजा नोटिस
🔜27 अगस्त को होगा समाज कल्याण जनजाति निदेशालय पर प्रदर्शन
🔜16 अगस्त से काला फीता बांधकर विभाग के संविदा शिक्षक करेंगे काम
लखनऊ 31 जुलाई,
समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग में कार्यरत संविदा शिक्षक एवं पैरामेडिकल कर्मी विभागीय शोषण से निजात पाने के लिए आंदोलन करने का मन बना बैठे हैं। विभाग में कार्यरत लगभग 1000 संविदा कर्मचारियों ने उत्पीड़न के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के माध्यम से आवाज उठाने का निर्णय लिया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने समाज कल्याण एवं जनजाति विकास विभाग के संविदा कर्मियों की समस्याओं पर कार्यवाही न होने से प्रमुख सचिव समाज कल्याण को धरना प्रदर्शन की नोटिस भेज दिया है। उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि समाज कल्याण विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रधानाचार्य संयुक्त परिषद के पदाधिकारी को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने अवगत कराया है कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महामंत्री श्रीमती अरुणा शुक्ला जोकि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय रैन बछरावां मे कार्यरत है ,का दिसंबर 2022 में 8 दिन का वेतन अवरुद्ध किया गया है। जनवरी, फरवरी, मार्च, मई 2024 में भी स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना त्रिवेदी ने एक एक दिन का वेतन मनमाने तरीके से काट लिया है। वंदना त्रिवेदी पहले भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित रह चुकी है। रैन में आकर वह राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री को परेशान कर रही है। वंदना त्रिवेदी ने शासन के कार्मिक विभागके आदेशों की भी अवहेलना किया है। कार्मिक विभाग ने परिषद के महामंत्री को एक कैलेंडर वर्ष में 7 दिन का विशेष अवकाश एवं अधिकारियों से मिलने के लिए बायोमेट्रिक में छूट की सुविधा दिया है। वंदना त्रिवेदीने शासन के आदेशों को मानने से मना कर दिया है। समाज कल्याण विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी भी शासन के आदेशों की अवहेलना के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करते हैं जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। विभागीय उच्च अधिकारियों की शिथिलता के कारण संयुक्त परिषद का पदाधिकारी परेशान किया जा रहा है। इसके अलावा जनजाति विकास विभाग में 04 संविदा शिक्षकों को वेतन आयोग के क्रम में संशोधित संविदा राशि का लाभ नहीं दिया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग में 2020 से संविदा से बाहर चल रही तीन संविदा शिक्षकों को अभी तक वापस नहीं लिया गया है।
जे एन तिवारी _ अध्यक्ष
Related
Nearby
बीकानेर मे गुजर घौसी समाज के सहयोग से गोगा गेट के पास बागडियो के मोहल्ले में स्थित हाजी पीर बाबा का उर्स प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी माहे रमजान के मुक़द्दस मौके पर हकीदत के साथ मन Read more...
बीकानेर - बीकानेर में गुजर घौसी समाज की तरफ़ हर साल की तरह इस बार भी "पैगामे ए मोहब्बत" की भावना से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर उर्स और "दावत ए सेहरी"आज दिनांक 1 Read more...
तमाम गुजर घौसी समाज की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी "पैगामे ए मोहब्बत" की विचार धारा से प्रेरित होकर हजरत हाजी पीर बाबा के आस्ताने पर "दावत ए सेहरी" का आज दिनांक 16/3 2026 वार Read more...
अंश चौधरी बने अपना दल (एस) यूथ विंग के विधानसभा महासचिव जलालाबाद (नजीबाबाद) समीपवर्ती गांव चौगावां निवासी अंश चौधरी को अपना दल एस की यूथ विंग में विधानसभा महासचिव मनोनीत किया गया Read more...
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरा टी20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता। इस जीत की खुशी में शहर में लोगों ने जश्न मनाकर जगह-जगह मिठाई बांट Read more...
*_Update ब्रेकिंग :-_* ⏩बकेवर थाना क्षेत्र के इकनौर मे 2 गुटों मे बबाल,,,जमकर चले ईंट-पत्थर , पथराव का वीडियो वायरल ⏩आरोप है कि पूरे ब्राह्मण समाज को गालियां दी जा रही थीं और Read more...
इटावा ब्रेकिंग भरथना में बड़ा हादसा टला। ईंटों से भरा डंपर जर्जर पुलिया पर लटका। अंधेरा होने के चलते पुलिया पर हुआ हादसा। पाली बंबा की जर्जर पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत। ईं Read more...
*चंबल नदी में डूबा एमपी का युवक 23 बर्षीय शिवम परिहार* होली पर दोस्तों संग नहाते समय इटावा- भिंड बार्डर पर हुआ हादसा, फूफ और बढ़पुरा पुलिस मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी। Read more...
Latest