खेलों में दिख रही सशक्त और समर्थ भारत की नई तस्वीर : मुख्यमंत्री

2023-02-17 04:00 PM    Vishnu Kumar Sonkar

सांसद खेल महाकुंभ में मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

सीएम योगी का नारा, खेलोगे तो भी मिलेगा रोजगार : गिरीश चंद्र यादव

गोरखपुर : गोरखपुर में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया अभियान से खेलों के प्रति युवाओं में नई जागरूकता जागृत हुई है। फिट इंडिया अभियान से इसे और ऊंचाई मिली। इन अभियानों से आज खेलों के क्षेत्र में भी सशक्त और समर्थ भारत की नई तस्वीर दिख रही है।
क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का परिणाम है कि ओलंपिक, एशियाड, कामनवेल्थ, विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में पूर्व की तुलना में देश के अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं और अधिक पदक जीत रहे हैं।
सीएम योगी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। एक-एक जिले में पांच से सात हजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में युवक व महिला मंगल दलों के जरिये ग्रामीण खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अबतक हजारों गांवों में स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, कुछ नया करने व सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आप सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें, केंद्र व राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यूपी आज खेल की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अभी तक कहा जाता था कि खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब लेकिन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने नारा दिया है कि खेलोगे तो भी मिलेगा रोजगार।
सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाइनल मुकाबला क्षेत्रीय क्रीड़ांगन की टीम और एमएलजेड स्पोर्ट्स टीम के बीच खेला गया जिसमें एमएल जेड स्पोर्ट्स की टीम 2-1 से विजेता बनी। सीएम ने दोनों टीमों के कप्तानों के साथ अन्य स्पर्धाओं में व विजयी व उप विजेता टीमों के कप्तानों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फील्ड में जाकर खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान,सदर सांसद रवि किशन, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह,निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, प्रदीप शुक्ल, राजेश त्रिपाठी, डॉ विमलेश पासवान, अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल, खेल निदेशक डॉ आरपी सिंह, हॉकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सिंह हरीश, कुश्ती संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, महंत रविंद्रदास, पुष्पदन्त जैन, डॉ विभ्राट चंद कौशिक, अतुल सराफ आदि भी उपस्थित रहे। संचालन डॉ श्रीभगवान सिंह ने किया।

Related

Nearby

image
2023-09-30 10:32 PM

संकुल स्तरीय खो-खो व प्रतियोगिता का आयोजन रहरा / श्री बिहारी सिंह कन्या इ०कालिज रहरा (अमरोहा) में बालिका वर्ग संकुल स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे Read more...

image
2023-09-05 07:00 AM

बीकानेर घौसी समाज की बेटी ने नाम रोशन किया।============================================== ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में घोस Read more...

image
2023-05-31 06:11 AM

शेखपुरा ने नालन्दा को 69 रनों से बुरी तरह से पराजित कर प्रथम जीत दर्ज की चेवाड़ा (शेखपुरा) मंगलवार को चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में 10:00 बजे बिहार क्रिकेट संघ द्वारा संचालित श्यामल स Read more...

image
2023-05-30 06:25 AM

सोमवार को चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में नवादा ने जहानाबाद को एकतरफा मुकाबले में 170 रानो से पराजित किया चेवाड़ा (शेखपुरा) चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में श्यामल सिन्हा U16 के नोवे मैच में न Read more...

image
2023-05-29 07:50 PM

आज मैच होगा कि नहीं जरा कमेंट में बताएं Read more...

image
2023-05-26 01:26 PM

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा संचालित U16 के श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवे मैच में आज गया . चेवाड़ा (शेखपुरा) चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में बिहार क्रिकेट संघ द्वारा संचालित U16 Read more...

image
2023-05-21 05:26 PM

चेवाड़ा आजाद ग्राउंड में शनिवार को चौथे मैच में नवादा ने इकतरफा मुकाबले में नालन्दा को 09 विकेट से पराजित किया चेवाड़ा (शेखपुरा) शेखपुरा क्रिकेट संघ के तत्वावधान में संचालित श्याम Read more...

image
2023-05-19 03:25 PM

दबथरा गांव में बाबा तेरस गिरि टूर्नामेंट का सपा नेता अखिलेश यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन | संभल जुनावई क्षेत्र के गांव दवथरा के रामलीला मैदान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भ Read more...

Latest