सरकारी विद्यालय का मिड डे मील खाने से 24 बच्चे हुए बीमार
2023-03-25 11:51 AM Janta Ki Awaz 24 News
अररिया (बिहार) ◆ अररिया के एक सरकारी स्कूल में MDM (मिड डे मील) खाने के बाद 24 बच्चे बीमार पड़ गए। घटना भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खजूरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बरमोतर चकला की है। गुरुवार को पी एम पोषण योजना के तहत खाने में छिपकली गिर गई जिसे खाने से विद्यालय में करीब दो दर्जन बच्चों ने पेट दर्द, जी मिचलाने की शिकायत की इसके तत्काल बाद विद्यालय प्रधान ने सभी को खाना खाने से रोक दिया। खाने को फेंकवा दिया। स्थानीय चिकित्सकों के द्वारा बच्चों का इलाज करवा कर घटना की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा के हेल्थ मैनेजर शैलेन्द्र कुमार को फोन कर दी गई। इसके बाद हेल्थ मैनेजर शैलेंद्र कुमार के तीन एंबुलेंस को प्राथमिक विद्यालय भेजा गया और सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा ले जाया गया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को खतरे से बाहर बताया है। इधर विद्यालय के प्रधान सुधीर कुमार यादव ने बताया कि उनके विद्यालय में तीन रसोइया है। मेनू के अनुसार खाना बनाया गया था। बच्चों को खाना खिलाने बैठाया गया। चावल में छिपकली जैसा कुछ दिखा जिसके बाद सभी बच्चों को खाना खाने से रोक दिया गया व खाना को फेंकवा दिया गया। इधर कुछ बच्चों के पेट दर्द व मन घूमने की शिकायत पर स्थानीय चिकित्सक से दिखला कर सभी को अस्पताल भेज दिया गया। इलाजरत बच्चों में हिमांशु, हिना प्रवीण, अन्नू, कुमारी, खुशबू, गोलकी, अंजनी, सूरज, अनोखा, नंदनी, गुंजन, विशाल, सूरज, सत्यम, सोहेल, फातिमा, शाहबाज, मुर्तुज, अनिशा, शिवम, सोनू, मुस्तुक, राहुल, रहमत, अनुराज, अमन्तिका शामिल है। ग्रामीण सुबोध पासवान, अरुण पासवान आदि ने बताया कि खाना में छिपकली मिलने की सूचना उन लोगों को घर आकर बच्चों ने दी। इसके बाद विद्यालय प्रधान के द्वारा सभी को स्थानीय स्तर पर इलाज कराकर समुदायिक स्वास्थ केंद्र भरगामा भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में तैनात डॉ नवीन कुमार ने बताया कि बच्चों में उल्टी दस्त की शिकायत नहीं थी। बच्चों में सर में चक्कर व सर दर्द और पेट दर्द की शिकायत है। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर है।
जनता की आवाज 24 न्यूज
Related
Nearby

आजादी का अमृत महोत्सव स्वस्थ भारत अभियान डेंगू मलेरिया की रोक थाम हेतु नि,शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ प्रशासनिक शाखा डी,आर,एम, ऑफिस हबीबगंज स्टेशन Read more...

पीएचसी में एएनएम के साथ सप्ताहिक बैठक का किया गया आयोजन. चेवाड़ा (शेखपुरा) मंगलवार को चेवाड़ा पीएचसी में एएनएम के साथ सप्ताहिक बैठक का किया गया आयोजन.इस बाबत जानकारी देते हुए कोल् Read more...

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया इलाज. चेवाड़ा (शेखपुरा) मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एक युवक घायल चेवा Read more...

अवैध नर्सिंग होम पहले किया सीज फिर दे दी संचालन की अनुमति। सीतापुर-जून / मिश्रित तीर्थ नगर में मां लक्ष्मी हॉस्पिटल के नाम से संचालित एक अवैध गैर मानक नर्सिंग होम को बीते दिसम्बर म Read more...

स्योहारा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार गोयल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था, कक्षों Read more...

एसडीएम विवेक कुमार राजपूत ने किया पौधारोपण प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। कुछ इसी सोच के साथ सोमबार को विश्व पर्यावरण दिवस Read more...

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वयंसिवयो ने किया वृक्षारोपण हसनपुर।नगर के झम्मन लाल पीजी कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ नी Read more...

आशा के साथ साप्ताहिक बैठक का किया गया आयोजन. चेवाड़ा (शेखपुरा) शनिवार को चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए Read more...
Latest