क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायतें बनाना अब हमारा प्रयास- सीएमओ

2023-03-25 03:37 AM    sanjay verma

विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
एनआईसी मे विश्व क्षयरोग दिवस पर बनारस में वर्ल्ड टीबी समिट के पीएम के लाइव प्रसारण को अधिकारियों ने देखा
मेरठ। जनपद में शुक्रवार को विश्व टीबी दिवस मनाया गया। इस दिवस पर सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेन्द्रों पर तपेदिक यानि क्षय रोग के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर और स्कूलों में प्रभात फेरी निकली गई। अधिकतर शैक्षणिक संस्थानों में इस बीमारी के लक्षण और इलाज के बारे में जागरूक किया गया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा़ अखिलेश मोहन ने कहा कि वर्ष 2025 तक जनपद समेत पूरे देश से क्षय रोग समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इसी क्रम में शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में जागरूकता संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आज टीबी इकाइयों, डेजिग्नेटेड माइक्रोस्कोपिक सेंटर और गांवों में सामुदायिक स्तर पर जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक व अन्य जागरूकता कार्यक्रमआयोजित किए जा रहे हैं। अब हमारा प्रयास क्षय रोग मुक्त ग्राम पंचायतें बनाना है। उन्होंने कहा कि आज वर्ड टीबी डे मनाने का उद्देश्य ही यही है कि लोगों को इस बीमारी के बारे में पूरी तरह जागरूक किया जाए और लक्षण वाले या संक्रमित व्यक्ति का तत्काल इलाज शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बताया कि इस साल विश्व क्षय रोग दिवस की थीम है, हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं। यह थीम तभी सार्थक होगी। जब इस रोग की समाप्ति के लिए समाज का हर व्यक्ति सहयोग करे। आधिकारिक लोग निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को गोद लें और उन्हें क्षय रोग से स्वस्थ बनाने में सहयोग करें।
उन्होंने बताया कि इसके मद्देनजर अब हर माह की 15 तारीख को आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर एकीकृत निक्षय दिवस मनाया जा रहा है। इन दिवस पर तत्काल जांच और तत्काल इलाज शुरू करने की व्यवस्था है। इससे लोगों को काफी फायदा हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज ,जिला चिकित्सालय , जिला क्षय रोग केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों समेत 42 स्थानों पर टीबी की जांच की सुविधा उपलब्ध है। ड्रग्स रेजिस्टेंट टीबी की जांच के लिए अत्याधुनिक 4 ट्रू नेट मशीन , चार सीबी नॉट मशीन और मेडिकल कालेज में सीडीएसटी लैब की सुविधा उपलब्ध है।
क्षय रोग के नोडल अधिकारी डा गुलशन राय ने बताया कि किसी व्यक्ति में क्षय रोग की पुष्टि हो जाने पर मरीज को 500 रुपए पोषण राशि दी जाती है। यह राशि निक्षय योजना के तहत मिलती है। उन्होंने बताया कि 2022 तक अब 9053 लोगों को 2.14 करोड रुपए उनके बैंक खाता में भेजे जा चुके हैं। वहीं वर्ष 2022 में 13023 टीबी मरीज खोजे गए और 87 प्रतिशत मरीज टीबी से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों का उपचार चल रहा है। 2023 में अब तक मरीज 8209 मरीजों को उपचार चल रहा हैं। 2023 मार्च में 3087 मरीज खोजे गये है। जिसमें में 1887 सरकारी और 1202 निजी अस्पतालों में खोजे गये है। जबकि 255 निक्षय मित्रों ने 2023 में 414 मरीजों को गोद लिया है। नोडल अधिकारी ने जनपदवासियों से सक्षम लोगों और संस्थाओं से टीबी मरीजों को गोद लेने की अपील की है।
इस माौके पर डिप्टी डीटीओ डा विपुल कुमार , वरिष्ठ टीबी प्रवेक्षक अजय सक्सेना , जिला समन्वयक नेहा सक्सेना, पीपीएम शबाना बेगम , बीसीजी टेक्नीशियन डा अंजू गुप्ता ,पीएमडीटी प्रोग्राम ड्रग्स रेजीसटेंट टीबी कोडिनेटर पविन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

Related

Nearby

image
2023-10-04 12:05 AM

राजकीय दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा,जिला अस्पताल बांदा में व्याप्त भ्रष्टाचार ;-शालिनी पटेल उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक,नम्रता पाठक महिला सशक्तिकरण राज्य मंत्री से आवास पर भेट कर मा Read more...

image
2023-10-03 06:26 PM

संचारी रोगों व मच्छरों से बचाव की दी जाएगी जानकारी - विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 16 से दस्तक अभियान सीतापुर-अक्टूबर/ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चले Read more...

image
2023-09-30 05:19 AM

एजी कॉलोनी में कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 1603 वा स्वास्थ्य कैंप ए जी समिति के सहयोग से एजी कॉलोनी के निवासियों के लिए कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी का 1603 वा नि,शुल Read more...

image
2023-09-29 04:05 PM

*फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने वाले योद्धाओं का हुआ सम्मान* - सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित फोटो - *सीतापुर*। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति Read more...

image
2023-09-23 08:09 PM

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षित शिविर का आयोजन कुसनी: इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित Read more...

image
2023-09-22 05:32 AM

कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा कैंप कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण भवन भोपाल मध्य प्रदेश में दो दिवसीय नि,शुल्क Read more...

image
2023-09-11 03:44 PM

शमसाबाद में श्रीनाथजी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा,बुजुर्गों को बांटे गए चश्मे शमसाबाद। कस्बे में श्रीनाथजी धर्मार्थ ट्रस्ट लगातार जन सेवा के कार्य में जुटा हुआ है, श्रीनाथजी की रसोई ना Read more...

image
2023-09-10 08:46 PM

lबेतहाशा बारिश ने मरीज़ों की बढ़ाई मुश्किलें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घुसा कई कई फ़ीट पानी। बारिश के पानी से नालियों की गंदगी हुई बाहर। बीमारियों के अंदेशे से ग्रामीण हुए परेश Read more...

Latest