एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
2023-03-19 06:51 AM sanjay verma
12 विभागों के समन्वय से संचालित होगा अभियान
17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा
मेरठ, 18 मार्च 2023। जनपद में एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोगों से बचाव के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 17 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आपसी समन्वय कर तैयारी पूरी कर संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया- अगले माह एक अप्रैल से डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी संक्रामक बीमारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा, जिसमें दस्तक अभियान के माध्यम से संक्रामक और जल जनित बीमारियों पर वार करना है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाए जाने वाले दोनों अभियानों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 12 विभागों के समन्वय से अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए योजना बना ली गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
जिला मलेरिया अधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया - एक अप्रैल से चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में साफ सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों में रोगों से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरूकता से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान के तहत साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। दस्तक अभियान के तहत मेडिकल टीम घर-घर जाकर संक्रामक रोगों से ग्रसित मरीजों की पहचान करेंगी। इस टीम में आशा कार्यकर्ता ,आंगनबाड़ी के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल रहेंगे। टीम की मदद से रोगियों को चिन्हित कर उन्हें दवा दी जाएगी और जरूरी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों की जानकारी भी ली जाएगी। अभियान में टीबी के लक्षण वाले मरीजों को खोज कर उनकी जांच कराई जाएगी। हाई रिस्क क्षेत्रों व दस्तक अभियान के दौरान घर-घर टीमों के सर्वेक्षण के आधार पर चिन्हित क्षेत्रों में फॉगिंग की जाएगी। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, उद्यान विभाग, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, नगर विकास, पंचायती राज, कृषि एवं सिंचाई, पशुपालन विभाग, वन विभाग, ग्रामीण आपूर्ति विभाग सहित अन्य विभाग साथ मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया- 22 मार्च को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रथम जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी विभागों को अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।
Related
Nearby

राजकीय दुर्गावती मेडिकल कॉलेज बांदा,जिला अस्पताल बांदा में व्याप्त भ्रष्टाचार ;-शालिनी पटेल उपमुख्य मंत्री बृजेश पाठक,नम्रता पाठक महिला सशक्तिकरण राज्य मंत्री से आवास पर भेट कर मा Read more...

संचारी रोगों व मच्छरों से बचाव की दी जाएगी जानकारी - विशेष संचारी रोग नियंत्रण व 16 से दस्तक अभियान सीतापुर-अक्टूबर/ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 2अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चले Read more...

एजी कॉलोनी में कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा 1603 वा स्वास्थ्य कैंप ए जी समिति के सहयोग से एजी कॉलोनी के निवासियों के लिए कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी का 1603 वा नि,शुल Read more...

*फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति देने वाले योद्धाओं का हुआ सम्मान* - सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर किया सम्मानित फोटो - *सीतापुर*। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को गति Read more...

इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षित शिविर का आयोजन कुसनी: इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 के तहत स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सफाई मित Read more...

कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा कैंप कार्यालय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण भवन भोपाल मध्य प्रदेश में दो दिवसीय नि,शुल्क Read more...

शमसाबाद में श्रीनाथजी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा,बुजुर्गों को बांटे गए चश्मे शमसाबाद। कस्बे में श्रीनाथजी धर्मार्थ ट्रस्ट लगातार जन सेवा के कार्य में जुटा हुआ है, श्रीनाथजी की रसोई ना Read more...

lबेतहाशा बारिश ने मरीज़ों की बढ़ाई मुश्किलें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर घुसा कई कई फ़ीट पानी। बारिश के पानी से नालियों की गंदगी हुई बाहर। बीमारियों के अंदेशे से ग्रामीण हुए परेश Read more...
Latest